Jio Plans: 84 दिन वाले तीन रिचार्ज, एक जैसे बेनेफिट फिर भी कीमत में इतना अंतर! आपको कौन सा लेना चाहिए
देश के ज्यादातर मोबाइल यूजर्स जियो के साथ जुड़े हुए हैं।
आज हम आपको जियो के 84 दिन वाले तीन रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं।
इन तीनों ही प्लांस के बेनेफिट्स करीब-करीब एक जैसे हैं।
Jio Plans: रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देश के ज्यादातर मोबाइल यूजर्स जियो के साथ जुड़े हुए हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और एक ऐसा रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं जो किफायती हो और लंबी वैलीडिटी ऑफर करता हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी होने वाला है। आज हम आपको जियो के ऐसे ही तीन रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको 84 दिनों की वैलीडिटी के साथ बहुत ही अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आइए देखते हैं।
Jio का 799 रुपए वाला प्लान
जियो का यह प्लान 799 रुपए में आता है और इसकी वैलीडिटी 84 दिन है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलीडिटी के साथ आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। इसी के साथ आपको इस प्लान में 1.5GB डेली डेटा और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इसी के साथ इस प्लान में ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar का फ्री एक्सेस भी शामिल है।
Jio का 859 रुपए वाला प्लान
जियो का यह 859 रुपए वाला प्लान भी 84 दिनों की वैलीडिटी ऑफर करता है। इसमें आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा आप 2GB डेली डेटा और रोजाना 100 एसएमएस का भी आनंद ले सकते हैं। साथ ही साथ यहां भी आपको JioHotstar का मुफ़्त सब्स्क्रिप्शन दिया जा रहा है।
Jio का 889 रुपए वाला प्लान
आखिर में आता है 889 रुपए वाला प्लान। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलीडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5GB डेली डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मैसेजेस का बेनेफिट मिलता है। इसके अलावा इस पैक में JioHotstar का फ्री एक्सेस भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को JioSaavn का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।
कौन सा प्लान बेस्ट?
वैसे तो इन तीनों ही प्लांस के बेनेफिट्स करीब-करीब एक जैसे हैं, लेकिन बस छोटे-मोटे अंतर देखने को मिल रहे हैं जिनके लिए शायद ही कोई ज्यादा पैसे खर्च करना चाहेगा। अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो आपको निश्चित तौर पर 859 रुपए वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। पहले और आखिरी वाले प्लान को देखें तो इन दोनों के सभी बेनेफिट्स एक जैसे हैं, बस एक मामूली सा अंतर JioSaavn का है, इसलिए आपको JioSaavn के होने ना होने से फर्क नहीं पड़ता, तो आपको पैसों की बचत करते हुए 799 रुपए वाला प्लान खरीदना चाहिए।