Jio का छप्परफाड़ ऑफर, एक साल तक Prime Video का मज़ा वो भी बिल्कुल FREE! इस प्लान में मिलेगा ऑफर
जियो का यह प्लान ढेर सारे डेटा और साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर के साथ आता है।
2024 में रिलायंस जियो का 3227 रुपए वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन को टीवी या लैपटॉप पर कॉन्टेन्ट देखने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
भारत का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने ग्राहकों को प्रीपेड प्लान के साथ एक साल के लिए Amazon Prime Video का फ्री एक्सेस ऑफर कर रहा है। यह प्लान उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो सीधे अपने फोन्स पर ही प्राइम वीडियो कॉन्टेन्ट देखना चाहते हैं और वह भी डेटा की टेंशन के बिना। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो का यह प्लान ढेर सारे डेटा और साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर के साथ आता है।
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 3227 रुपए है। यह सच है कि यह एक महंगा प्रीपेड प्लान है लेकिन इसके बेनेफिट्स बिल्कुल पैसा वसूल हैं और जितने पैसे यह आपसे लेता है उसकी आपको पूरी वैल्यू देता है। आइए इस प्लान की डिटेल्स पर एक नजर डालें।
Jio Prime Video Rs 3227 Prepaid Plan
2024 में रिलायंस जियो का 3227 रुपए वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह सालाना वैधता या बेहतर समझ के लिए 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स को हर रोज 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।
इस प्लान के अतिरिक्त बेनेफिट्स में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड शामिल हैं। FUP डेटा कंज़्यूम होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन एक साल के लिए है और ध्यान दें कि प्लान के साथ मिलने वाला जियो सिनेमा एक्सेस प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन नहीं है। प्रीमियम कॉन्टेन्ट देखने के लिए यूजर्स को उसे अलग से खरीदना होगा।
अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन को टीवी या लैपटॉप पर कॉन्टेन्ट देखने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा केवल उन्हीं लोगों के लिए उपयोगी होगा जो 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके पास 4G फोन है तो आपको 5G ऑफर नहीं मिलेगा। हालांकि, फिर भी आप प्राइम वीडियो और 2GB डेली डेटा का इस्तेमाल जरूर कर सकते हैं।