Jio अपने इस प्लान में ऑफर करता है सोच से परे डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, देखें Airtel-Vi क्या देते हैं
यहाँ आप Airtel-Reliance Jio-Vi के 3000 रुपये की कीमत के अंदर सबसे धाकड़ प्लांस को देख सकते हैं
Jio के 2999 रुपये के प्लान में आपको 2.5GB डेली डेटा मिलता है, जबकि Airtel-Vi के प्लांस में आपको कम डेटा मिल रहा है
इन प्लान्स की वैलिडिटी एक साल की है, आइए जानते हैं इन प्लांस की पूरी डिटेल्स

रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) ने अपने प्लांस (Plans) की लिस्ट में एक नया प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) ऐड किया है, इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा डेटा (Data) का इस्तेमाल करते हैं, इसके अलावा आजकल एक बार फिर से वर्क फर्म होम की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसी कारण यह प्लान (Plan) ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए एक खुशी की खबर लेकर आया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस प्लान (Plan) को Jio की ओर से 2999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको एक साल की वैलिडिटी (Validity) भी मिल रही है, यानि इस प्लान (Plan) में मिलने वाले लाभ जिनका जिक्र अभी हम करने वाले हैं, 365 दिनों तक मिलने वाला है। इस Jio Recharge Plan में आपको एक साल तक डेली 2.5GB डेटा (Data) मिलने वाला है, इतना ही इस प्लान (Plan) में आपको डेली 100 SMS भी मिलते हैं, इसके अलावा प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) का भी लाभ मिल रहा है। सामान्य डेटा (Data) लाभों के अलावा, प्लान (Plan) JioMart और अन्य Jio सेवाओं पर छूट प्रदान करता है।
यह जानकारी सबसे पहले टेलिकॉमटॉक के माध्यम से सामने आई है। इस प्लान (Plan) को आप jio.com पर जाकर आसानी से देख सकते हैं, हालांकि आप नीचे भी इस प्लान (Plan) के बारे में जानकारी ले सकते हैं। आपको बता देते है कि इस प्लान (Plan) के साथ आपको 20% JioMart Maha Cashback offer भी मिल रहा है, इसके अलावा प्लान (Plan) वेबसाइट पर इसी श्रेणी में ही सूचीबद्ध है। इसका मतलब है कि आपको जियो (Jio) की ओर से इस प्लान (Plan) के लेने पर JioMart से खरीददारी करने पर 20 फीसदी का कैशबैक मिलने वाला है। यहाँ देखें इस प्लान (Plan) की सभी डिटेल्स...!

Airtel का 2999 रुपए की कीमत वाला प्लान
इस बीच, एयरटेल (Airtel) 2999 रुपये में एक प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) प्रदान करता है। जिसमें अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और डेली 100 SMS के साथ 2GB डेली डेटा (Data) मिलता है। प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 365 दिनों की है। इस प्लान (Plan) के साथ अतिरिक्त लाभों में शामिल हैं डिज़्नी (Disney)+ हॉटस्टार (Hotstar) मोबाइल लाभ, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल लाभ, अपोलो 24 | 7 सर्किल, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और मुफ्त WynkMusic का एक्सेस।

Vodafone Idea का 2899 रुपये की कीमत वाला प्लान
वीआई 2899 रुपये की कीमत में ऐसे ही लाभों के साथ एक प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) प्रदान करता है। इस प्लान (Plan) में आपको पहले जैसे प्लान (Plan) के ही लाभ मिलते हैं। लेकिन डिज्नी (Disney)+ हॉटस्टार (Hotstar) लाभ के बिना। इसके अलावा इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) के साथ 1.5GB डेली डेटा (Data) और डेली 100SMS भी मिलते हैं। यह प्लान (Plan) ऑल नाइट बिंज, वीकेंड डेटा (Data) रोलओवर बेनिफिट, वीआई मूवी और टीवी का एक्सेस और इसके अलावा हर महीने 2GB बैकअप डेटा (Data) तक पहुंच प्रदान करता है।

20% JioMart Maha Cashback के साथ अन्य प्लान (Plan)
अगर आप साइट पर जाते हैं तो इस श्रेणी में आपको 2999 रुपये के प्लान (Plan) के साथ कुछ अन्य प्लान (Plan) भी नजर आने वाले हैं जो JioMart से खरीददारी करने पर आपको 20 फीसदी की छूट ऑफर करते हैं। यहाँ आप 719 रुपये के प्लान (Plan) को देख सकते हैं, हालांकि 666 रुपये और 299 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान (Plan) भी यहाँ दर्ज हैं, जो इसी लाभ के साथ आते हैं।
अगर हम 719 रुपये की कीमत वाले प्लान (Plan) की चर्चा करें तो इस प्लान (Plan) में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ डेली 2GB डेटा (Data) ऑफर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि इस प्लान (Plan) में आपको कुल 168GB डेटा (Data) दिया जा रहा है, प्लान (Plan) के साथ आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) भी ऑफर की जा रही है। प्लान (Plan) में आपको डेली 100SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं।

अगर हम 666 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान (Plan) की चर्चा करें तो आपको बता डेटे है कि इस प्लान (Plan) में भी आपको 84 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती है। हालांकि यह प्लान (Plan) आपको डेली 1.5GB डेटा (Data) ऑफर करता है, प्लान (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और डेली 100 SMS भी प्राप्त होते हैं।
इसके अलावा एक अन्य प्लान (Plan) यानि 299 रुपये की कीमत में आने वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) की चर्चा करें तो इस प्लान (Plan) में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती है, हालांकि इसके अलावा आपको प्लान (Plan) के साथ अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और डेली 2GB डेटा (Data) ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्लान (Plan) आपको डेली 100 SMS का लाभ भी डेटा (Data) है।
यहाँ देख चुके है कि आपको इन प्लांस (Plans) के साथ क्या क्या ऑफर किया जा रहा है, इतना ही नहीं हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इन प्लांस (Plans) के साथ अगर आप JioMart के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो आपको 20% का कैशबैक और जियो (Jio) के सभी ऐप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
नोट: Jio के अलावा यहाँ देखें Airtel और Vi रिचार्ज प्लान!
