Digit.in

ये हैं 2025 के लिए Jio के सबसे सस्ते प्लान, भर-भरकर मिलेगा डेटा, देखें लिस्ट

Highlights

Reliance Jio के पास सबसे ज्यादा किफायती डेटा वाउचर्स मौजूद हैं।

इस टेल्को ने हाल ही में अपने 19 रुपए और 29 रुपए के डेटा वाउचर्स में बदलाव किए हैं।

इस आर्टिकल में 2025 के लिए किफायती डेटा पैक्स पर एक नजर डालेंगे।

ये हैं 2025 के लिए Jio के सबसे सस्ते प्लान, भर-भरकर मिलेगा डेटा, देखें लिस्ट

भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance Jio के पास सभी प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स से ज्यादा किफायती डेटा वाउचर्स मौजूद हैं। इस टेल्को ने हाल ही में अपने 19 रुपए और 29 रुपए के डेटा वाउचर्स में बदलाव किए हैं। एक तरह से इन वाउचर्स की वैलीडिटी कम कर दी गई है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, आज से नया साल शुरू हो गया है, तो हम इस आर्टिकल में 2025 के लिए किफायती डेटा पैक्स पर एक नजर डालेंगे। इन पैक्स की कीमत ₹11, ₹19, ₹29 और ₹49 रुपए है। ये डेटा वाउचर्स पूरे भारत में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। 2025 में ये ऐसे डेटा वाउचर्स हैं जिनकी शॉर्ट-टर्म डेटा के लिए ज्यादातर Jio यूजर्स तलाश कर रहे हैं।

2025 में Jio के सबसे किफायती डेटा वाउचर्स

Rs 11 Plan: इस लिस्ट में सबसे पहला रिलायंस जियो वाउचर 11 रुपए का प्लान है। यह एक घंटे की वैलीडिटी के साथ आता है और ग्राहकों को 10GB डेटा ऑफर करता है। इस डेटा वाउचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले एक्टिव सर्विस वैलीडिटी के साथ आने वाले एक बेस प्रीपेड प्लान की जरूरत पड़ेगी।

Rs 19 Plan: लिस्ट का दूसरा प्लान 19 रुपए का है। यह रिचार्ज प्लान 1 दिन की वैलीडिटी के साथ आता है और इसमें 1GB डेटा मिलता है। हालांकि, इससे पहले इस प्लान की वैलीडिटी बेस प्लान के बराबर हुआ करती थी।

Rs 29 Plan: इसके बाद आता है तीसरा वाउचर जो 29 रुपए का है। इसमें 2 दिनों की वैलीडिटी मिलती है और यह 2GB डेटा ऑफर करता है। इससे पहले यह प्लान भी बेस प्लान के बराबर वैलीडिटी के साथ आता था।

Rs 49 Plan: आखिर में 49 रुपए वाला वाउचर अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है जो 25GB है। इस प्लान की वैलीडिटी 1 दिन की है। अगर आपको ऑफिस का काम करने के लिए या किसी भी दूसरे कारण से एक ही दिन में बहुत सारे डेटा की जरूरत पड़ती है, तो आपको बिना ज्यादा सोचे इसी वाले प्लान को चुन लेना चाहिए।

ये सभी डेटा प्लांस तभी काम करेंगे जब ग्राहक के पास एक बेस एक्टिव प्लान मौजूद हो। जियो की ओर प्रीपेड ग्राहकों को ऑफर किए जाने वाले ये भी कुछ अन्य डेटा वाउचर्स हैं, लेकिन ये प्लांस किफायती की कैटेगरी में नहीं आते। जिन प्लांस के बारे में हम बात कर रहे हैं वो ₹175, ₹219, ₹289 और ₹359 में आते हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles