धाकड़ है जियो का ये प्लान, 400 रुपये से कम में मिलते हैं, अनलिमिटेड बेनिफिट और JioHome का Free Trial
जियो अपने ग्राहकों के लिए आये दिन नए नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आता रहता है। इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है. असल में, कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया प्लान जोड़ लिया है, जो आपको अनलिमिटेड बेनिफिट के साथ साथ JioHome का फ्री ट्रायल भी देता है। इस प्लान में ग्राहकों को कई अलग अलग बेनिफिट दिए जा रहे हैं, जो इसे एक खास और रिलायंस जियो का एक धाकड़ रिचार्ज प्लान बना देता है।
Jio के 349 रुपये के प्लान में क्या मिलता है?
Jio के 349 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, इसके साथ साथ प्लान डेली 2GB डेटा भी अपने ग्राहकों को दे रहा है। प्लान में कॉलिंग के लिए Unlimited Calls का लाभ भी किसी भी नेटवर्क पर दिया जा रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited 5G Data का लाभ भी दिया जा रहा है. इसके अलावा Jio के इस प्लान में आपको JioTV के साथ साथ JioAICloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान को कंपनी ने अपनी 9वीं सालगिरह के मौके को सेलेब्रेट करने के लिए पेश किया है। यह प्लान एक दमदार प्लान है क्योंकि इसमें अन्य बहुत से बेनिफिट मिलते हैं।
जियो का 9वां एनिवर्सरी ऑफर: ढेर सारे फायदे और धमाकेदार डिस्काउंट
रिलायंस जियो अपने 9वें एनिवर्सरी पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स दिए थे, इस प्लान के साथ यह ऑफर मिलते हैं। इस सेलिब्रेशन में यूजर्स को फ्री सब्सक्रिप्शन, कैशबैक, डिस्काउंट्स और कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। चाहे एंटरटेनमेंट हो, शॉपिंग, ट्रैवल या हेल्थ, जियो ने हर कैटेगरी में कुछ न कुछ खास रखा है।
स्पेशल जियो ऑफर्स
- जियो गोल्ड बोनस: +91-8010000524 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर 2% अतिरिक्त गोल्ड बोनस पाएं।
- जियोहोम: नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री ट्रायल।
- जियोहॉटस्टार: 3 महीने का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री।
- रिलायंस डिजिटल: सिलेक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 399 रुपये की छूट।
- AJIO: 1,000 रुपये की खरीदारी पर 200 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट।
- Zomato Gold: 3 महीने का फ्री Zomato Gold सब्सक्रिप्शन।
- जियोसावन प्रो: 1 महीने का फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन।
- Netmeds: 6 महीने का फ्री Netmeds First मेंबरशिप।
- EaseMyTrip: घरेलू फ्लाइट्स पर 2,220 रुपये की छूट और होटलों पर 15% डिस्काउंट।