हर 28 दिन बाद Recharge की छुट्टी, अभी खरीद लें Jio के बेहद सस्ते और 3 महीने की वैलिडिटी वाले Plan
आज हम आपको 28 दिनों की वैलिडिटी वाले Recharge Plans से हटकर कुछ नए प्लांस के बारे में बताने वाले हैं
इन प्लांस में आपको Jio की ओर से 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है
हालांकि Jio अपने इन Recharge Plans के साथ वो दे रहा है जो आपको अपने फोन में इंटरनेट चलाने और कॉलिंग के लिए चाहिए

अगर हम Jio Recharge Plans के portfolio की चर्चा करें तो आपको एक बड़ी लिस्ट मिलेगी, जो अलग अलग श्रेणी के अलग अलग प्लांस से भारी पड़ी है। आपको सस्ते रिचार्ज प्लान चाहिए, जियो के पास हैं, आपको लंबी वैलिडीटी के प्लांस चाहिए, जियो के पास हैं। आपको महंगे रिचार्ज और ज्यादा सुविधाएँ चाहिए, जियो के पास हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि आपको अपने बजट के अनुसार जियो के पास हर तरह का Recharge Plan मिल जाने वाला है।
हालांकि आज हम उन लोगों के लिए खासतौर पर कुछ प्लांस लेकर आए हैं जो 28 दिन बाद बार रिचार्ज कराते कराते थक गए हैं। असल में आपको आज हम 3 महीने की वैलिडिटी वाले कुछ रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो जियो की ओर से आपको ऑफर किए जा रहे हैं। आइए एक नजर डाल लेने हैं इन प्लांस पर…!
Jio के 3 महीने की Validity वाले Recharge Plans
जियो (Jio) के 84 दिन तक चलने वाले रीचार्ज प्लान (recharge plan) की बात करें तो इसकी शुरुआत Rs 329 से होती है। 84 दिन वाला यह सबसे महंगा प्लान Rs 999 का है। इन अभी प्लांस (plans) में किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग (free calling) का लाभ और जियो ऐप्स (Jio apps) का सब्स्क्रिप्शन मिलता है। Rs 329 वाला रीचार्ज प्लान कुल 6GB डाटा ऑफर करता है और प्लान में 100SMS मिलते हैं। इसके अलावा, प्लांस की कीमत Rs 555 और Rs 777 है।

Rs 555 वाले प्लान में 126GB डाटा और 100SMS का लाभ मिलता है। प्लान में कुल 168GB डाटा मिलता है। बात करें जियो (Jio) के Rs 999 वाले प्लान की तो इसमें 252GB डाटा और हर दिन के लिए 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
Jio के 28 दिन की validity वाले Recharge Plans
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 28 दिन वाले रीचार्ज प्लान (recharge plan) की शुरुआत Rs 129 से होती है। 28 दिन वाला जियो (Jio) का सबसे महंगा प्लान Rs 401 का है। इसके अलावा, जियो के पास Rs 199, Rs 249 और Rs 349 के रीचार्ज प्लान (recharge plan) हैं जो कि 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं। जियो (Jio) के इन सभी प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग (free calling) का लाभ मिलता है।

प्लांस में जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है। Rs 129 वाले प्लान में कुल 2GB डाटा और 300 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, Rs 401 के प्लान में सबसे अधिक 90GB डाटा मिलता है। प्लान में हर दिन 3GB डाटा और 6GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। प्लान में हर रोज़ 100SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान के साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार) का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile