Mukesh Ambani की Reliance Jio की ओर से एक नए प्लान को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया प्लान 10000 रुपये के प्राइस में आता है और कंपनी इसे Freedom Plan के तौर पर लेकर आई है। Jio Plan की सबसे बड़ी खासियत है कि यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा से ज्यादा स्पीड वाला प्लान और लंबे समय तक लाभ देने वाला पैक खरीदना चाहते हैं। इस प्लान को कंपनी ने Home Segment में Fiber और AirFiber दोनों के लिए उपलब्ध है। प्लान की खरीदारी करने के लिए यह ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट Jio.com और Mobile App MyJioApp पर मिल जाने वाला है। इस प्लान को जिस समय पर लॉन्च किया गया है तो जाहिर है कि कंपनी आजादी को इसी प्लान के साथ मानना चाहती है। आइए इस प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी लेते हैं।
Reliance Jio के इस प्लान को 15 अगस्त, 2026 से पहले ही लॉन्च कर दिया गया है, यह दिन हर साल भारत के लिए उनकी आजादी का दिन होता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खसीयत को भी अगर देखा जाए तो इसमें 15 महीने की वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास ऐसा कोई भी ब्रॉड्बैन्ड प्लान नहीं है जो 15 महीने की वैलिडीटी के साथ आता है।
Reliance Jio के इस प्लान की कीमत सबसे पहले सभी ग्राहकों की सिट्टी बिट्टी गुल करने वाली है, हालांकि जब इस प्लान के ऑफर और बेनेफिट देखे जाएंगे तो जाहिर है पता चल ही जाने वाला है कि इस प्लान को इस प्राइस में क्यों लॉन्च किया गया है। यह प्लान सबसे पहले एक दमदार ब्रॉड्बैन्ड प्लान है, जो डाउनलोड और अपलोड में ग्राहकों को 100Mbps की स्पीड ऑफर करने वाला है। अगर यह सच है तो मानकर चलिए कि आप किसी भी मूवी, शो या किसी भी फाइल आदि को इस इंटरनेट के साथ मिनटों में डाउनलोड और अपलोड कर सकते हैं।
इतने पर ही प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं। Reliance का ये प्लान इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड ऑफर भी ऑफर की जा रही है, जो पूरी वैलिडीटी के लिए मिलती रहने वाली है। प्लान में कुछ अन्य बेनेफिट भी ग्राहकों को लुभा सकते हैं, जैसे इसमें 1000 TV Channels से भी ज्यादा का एक्सेस दिया जा रहा है। इनका लाभ लेने के लिए ग्राहकों JioTV App की मदद ले सकते हैं।
इस प्लान के साथ आपको लग रहा होगा कि इतने ही बेनेफिट आदि मिल रहे हैं, लेकिन OTT Platforms का एक्सेस भी इस प्लान में अच्छा खासा मिल रहा है। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, DIscovery+, TimesPlay के अलावा ShemarooMe का एक्सेस भी मिलता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि प्लान में आपको 12 OTT बेनेफिट मिलते हैं।
Jio Users को इस प्लान की खरीद पर Broadband Plan के साथ फ्री सेट टॉप बॉक्स मिलने वाला है। इस बॉक्स के साथ आप पूरे OTT Content को इसपर देख सकते हैं। ग्राहकों को इस प्लान को खरीदने के बाद अलग से DTH यानि Direct to Home खरीदने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: EPF Balance Check: 1 मिनट से भी कम में चेक करें आपके खाते में कितना पैसा.. देखें ये प्रोसेस