Jio Diwali Offer: 365 नहीं अब मिलेगी 388 दिन की वैलिडीटी, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, Affordable है प्राइस
Jio ने ग्राहकों के लिए पेश किया धमाका ऑफर।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को इस प्लान के साथ 23 दिन के वैलिडीटी फ्री में ऑफर की जा रही है।
Jio के इस प्लान को एक साल के बजाए अब 388 दिनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Diwali आने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसी मौके को भुनाने के लिए कई कंपनी बेहतरीन ऑफर लेकर आ रही हैं, ताकि ग्राहकों को अपनी ओर लुभा सकें। ऐसा ही एक ऑफर, Jio की ओर से भी पेश किया गया है, हालांकि BSNL की ओर से भी पेश किया गया है, इसे आप यहाँ देख सकते हैं।
हालांकि Jio ने भी एक ऐसा ही ऑफर पेश किया है, असल में कंपनी अपने एक प्लान के साथ 23 दिन की वैलिडीटी एक्स्ट्रा दे रही है। इसके लिए आपसे कोई पैसे नहीं लिए जा रहे हैं। आपको 23 दिनों के लिए एक्स्ट्रा वैलिडीटी ऑफर की जा रही है।
हालांकि यहाँ आपको बता देते है कि इस वैलिडीटी के लिए भी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा SMS आदि ग्राहकों को दिए जाने वाले हैं या नहीं। इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।
इस प्लान के साथ यह मेन्शन किया गया है कि यह प्लान एक Limited offer के लिए 23 दिनों की वैलिडीटी ऑफर कर रहा है। आइए अब जानते है कि आखिर यह कौन सा प्लान है और इसमें कैसे बेनेफिट आपको दिए जा रहे हैं।
Jio 2999 रुपये की कीमत वाला प्लान
Jio के इस 2999 रुपये की कीमत वाले प्लान के लिए ग्राहकों अब इसी कीमत में 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडीटी दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान की असल वैलिडीटी 365 दिन की है। इसका मतलब है कि अब इस प्लान में ग्राहकों को 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। इसका मतलब है कि कुल 388 दिन की वैलिडीटी अब इस प्लान में दी जा रही है।
Jio Plan में मिलता है 900GB से ज्यादा डेटा
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस प्लान मी डेली 2.5GB डेटा ऑफर किया जाता है। इतना ही नहीं, प्लान में डेली 100 SMS भी ऑफर किए जाते हैं। हालांकि यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है।
इस प्लान में आपको 900GB से ज्यादा डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ Unlimited 5G Data का भी एक्सेस मिलता है। हालांकि इसके लिए आपका फोन 5G होना चाहिए और आपके इलाके में Jio 5G सेवा का होना भी जरूरी है।
Diwali Offer के तहत 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडीटी
हमने आपको पहले ही बता दिया है कि इस प्लान के साथ Diwali Offer के तौर पर 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इस वैलिडीटी के लिए भी ग्राहकों को डेटा, कॉलिंग या SMS मिलने वाले हैं।
इसके अलावा, इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस फ्री में मिलता हैं। यहाँ आपको यह भी बता दें कि JioCinema Premium का एक्सेस आपको प्लान के साथ नहीं मिलता है, इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करके यह एक्सेस लेना होता है।