Digit.in

Jio का धमाका रिचार्ज: भूल जाएंगे Airtel, Vi जब हर दिन मिलेगा 3GB डाटा और Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस

Highlights

Jio Rs 601 में दे रहा है हर रोज़ 3GB डाटा

Jio के 28 दिन की वैधता प्लान में मिल रहा है कुल 90GB डाटा

चलिए जानते हैं Rs 601 में और क्या ऑफर कर रहा है जियो (Jio)

Jio का धमाका रिचार्ज: भूल जाएंगे Airtel, Vi जब हर दिन मिलेगा 3GB डाटा और Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस

Jio अपने ग्राहकों को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लांस की कीमतें बढ़ाई हैं जिसके बाद से ग्राहक निराश हैं। लेकिन कंपनी अब भी कई रिचार्ज प्लान में बढ़िया बेनिफ़िट ऑफर कर रही है जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अगर हम 3 महीने की अवधि वाले रिचार्ज प्लांस की बात करें तो करीब Rs 600 से ऊपर की कीमत के रिचार्ज प्लांस बाज़ार में उपलब्ध हैं। कई प्लांस में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। हालांकि, अगर आप अधिक डाटा का उपयोग करते हैं तो भी कंपनी के पास कई बढ़िया विकल्प मौजूद हैं।

Jio Rs 601 recharge benefit

आज हम आपको जिस प्लान के बारे में बता रहे हैं वो अधिक डाटा के साथ-साथ OTT बेनिफ़िट भी ऑफर करता है। चलिए जानते हैं Jio के Rs 601 के रिचार्ज प्लान के बारे में...

Jio Rs 601 Recharge Plan (जियो का Rs 601 वाला रिचार्ज प्लान)

Rs 601 में जियो (Jio) का यह रिचार्ज प्लान हर रोज़ 3GB डाटा ऑफर करता है। प्लान में कंपनी 6GB अतिरिक्त डाटा भी ऑफर कर रही है। इस तरह प्लान में कुल 90GB डाटा मिल रहा है। डाटा के अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज़ 100 SMS और 1 साल के लिए Rs 499 में आने वाला Disney+ Hotstar का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है, जिसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।

jio plan with disney+ hotstar

Jio के इस रिचार्ज में आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसमें जियो TV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड आदि शामिल है। बता दें, डेली डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps हो जाएगी।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles