Jio का सबसे धाकड़ ऑफर, पूरे 10 डिवाइस पर एक साथ चलेगा इंटरनेट, फ्री में मिलेगी ये चीज, डेटा से लेकर दूसरे बेनेफिट है जबरदस्त
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने बिज़नेस और कॉरपोरेट सेक्टर के लिए एक नया डिजिटल सॉल्यूशन लॉन्च किया है। कंपनी ने Corporate JioFi Plans पेश किए हैं, जिनके साथ एक फ्री पोर्टेबल राउटर दिया जा रहा है। इन प्लान्स की शुरुआत सिर्फ 299 रुपये महीने से शुरू होती है। इस प्लान के साथ ग्राहक लंबे समय के लिए कई फायदे ले सकते हैं। इन प्लांस के साथ जियो छोटे और मझोले बिजनेस चलाने वाले ग्राहकों को किफायती प्लांस के साथ लंबे समय के लिए चलने वाला इंटरनेट कनेक्शन दे रहा है। कंपनी के इस कदम से किफायती रिचार्ज प्लांस तलाश रहे ग्राहकों को बड़े पैमाने पर फायदा मिलने वाला है।
क्या है Corporate JioFi और कैसे काम करता है
Jio का Corporate JioFi एक छोटा सा पोर्टेबल डिवाइस है जो एक पर्सनल Wi-Fi हॉटस्पॉट बनाता है। इसके ज़रिए एक साथ 10 डिवाइसेज़ तक इंटरनेट से कनेक्ट किए जा सकते हैं। यह डिवाइस 4G LTE नेटवर्क पर चलता है और 150Mbps तक की डाउनलोड स्पीड और 50Mbps तक की अपलोड स्पीड प्रदान करता है। इसमें लगी 2300mAh की बैटरी लगभग 6 घंटे तक लगातार इस्तेमाल की जा सकती है।
फ्री राउटर का क्या है मतलब?
कंपनी इस राउटर को 'Use and Return' बेसिस पर बिल्कुल फ्री दे रही है। Corporate JioFi का M2S मॉडल 2300 MHz, 1800 MHz, और 850 MHz फ्रीक्वेंसी बैंड्स को सपोर्ट करता है। साथ ही, यह WPS (Wi-Fi Protected Setup) फीचर से वन-टच कनेक्शन की सुविधा देता है। इसके अलावा, यूजर्स JioCall ऐप के ज़रिए अपने 2G और 3G डिवाइसेज़ पर भी HD वॉयस कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।
प्लान्स और डेटा बेनिफिट्स
Jio के Corporate JioFi प्लान्स बिज़नेस यूज़र्स के लिए तीन अलग-अलग ऑप्शन में उपलब्ध हैं:
- 299 रुपये महीने: 35GB डेटा, 100 SMS/दिन, 24 महीने का लॉक-इन पीरियड
- 349 रुपये महीने: 50GB डेटा, 100 SMS/दिन, 18 महीने का लॉक-इन पीरियड
- 399 रुपये महीने: 65GB डेटा, 100 SMS/दिन, 18 महीने का लॉक-इन पीरियड
इन प्लान्स का फायदा उठाने के लिए कम से कम 30 कनेक्शंस का पहला ऑर्डर जरूरी है। Jio ने डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी है, यानी उपयोगकर्ता 200GB तक का डेटा अगले महीने के लिए बचा सकते हैं। अगर कोई यूज़र अपनी मासिक डेटा लिमिट पार कर लेता है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी, ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे।
Jio का गेमिंग प्लान भी चर्चा में
कॉरपोरेट यूज़र्स के अलावा, Jio ने हाल ही में 545 रुपये के प्राइस में एक दमदार गेमिंग प्लान भी लॉन्च किया है, जो इंडिविजुअल यूज़र्स के लिए है। इस प्लान में रोज़ 2GB डेटा, एक्स्ट्रा 5GB बैकअप डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और 100 SMS/दिन की सुविधा दी गई है। इस प्लान में Jio की 5G नेटवर्क एक्सेस के साथ-साथ JioGames Cloud और FanCode की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।