फिर से शुरू हो रहा IPL! Free में TV और फोन पर देखने के लिए अभी कर लें ये काम
IPL एक बार फिर से 17 मई से शुरू हो रहा है।
इसके बाद IPL 2025 का Final Match 3 जून को होने वाला है।
अगर आप IPL 2025 के सभी बचे हुए मैच अपने टीवी या मोबाइल फोन पर देखना चाहते हैं तो ये फ्री का जुगाड़ जरूर देख लें।
असल में, अगर आपको JIoHotstar का फ्री का एक्सेस चाहिए तो इसके लिए आपको Jio का एक ऐसा प्लान खरीदना होगा जो इस एक्सेस के साथ आता हो। मैं आपको सो बात की एक बात बता दी है, अब इसके इर्द गिर्द आप कितना ही घूम लें कुछ नहीं होने वाला है। बताते चलें कि 17 मई से एक बार फिर से IPL 2025 शुरू हो रहा है। इंडिया और पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन के मद्देनजर IPL 2025 को 9 मई को सस्पेन्ड कर दिया गया था। हालांकि, अब एक बार फिर से यह सामने आ रहा है कि IPL 2025 के मैच 17 मई से शुरू हो रहे हैं और Final Match 3 June, 2025 को खेला जाने वाला है। BCCI की ऑर से यह भी जानकारी मिलती है कि आगे के सभी बचे हुए IPL 2025 के मैच 6 अलग अलग शहरों में होने वाले हैं। इनमें बेंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद आदि शामिल हैं।
आइए अब मुद्दे की बात पर आते हैं, और यह ये है कि आखिर कौन से Jio Plans हैं, जो आपको फ्री में JioHotstar का एक्सेस दे सकते हैं, जिनके साथ आप IPL का आनंद एक बार फिर से फ्री में उठा सकते हैं। असल में, IPL 2025 का आयोजन JioHotstar पर किया जा रहा है, जिसे अभी कुछ समय पहले तक Disney+Hotstar के तौर पर जाना जाता था। IPL के सभी मैच आप इसी OTT Platform पर देख सकते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर कौन से रिचार्ज प्लांस के साथ आप फ्री में JioHotstar का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।
Jio का 100 रुपये में आने वाला Add-On Plan
अगर आप जियो के ग्राहक हैं और पहले से ही आपके पास Jio का एक प्लान चल रहा है तो आपको केवल और केवल 100 रुपये के प्लांस में एक ऐसा ऐड ऑन प्लान मिल जाने वाला है जो आपको 90 दिनों के लिए फ्री में JioHotstar का एक्सेस दे देने वाला है। इसका मतलब है कि पूरा IPL इस एक प्लान के साथ आप निकाल सकते हैं। इस प्लान में आपको अलग से 5GB डेटा का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
हालांकि, इसके अलावा Jio के इस प्लान में आपको अन्य कोई सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान में न तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधा दी जा रही है और न ही इस प्लान में आपको SMS का आदि का लाभ मिलता है। यह प्लान खासतौर पर IPL 2025 के लिए ही पेश किया गया लगता है।
Jio का 195 रुपये वाला Cricket Data Plan
इस प्लान को देखा जाए तो यह भी खासतौर पर IPL को देखने वालों के लिए ही पेश किया गया था। यह प्लान आपको 15GB डेटा का एक्सेस देता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 90 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस दिया जा रहा है। हालांकि। इस प्लान में भी आपको कॉलिंग या SMS का लाभ नहीं मिलता है। हालांकि, इस प्लान के साथ आपको पिछले प्लान के मुकाबले ज्यादा पैसे में कुछ ज्यादा डेटा लेकिन उतने ही समय के लिए JioHotstar का एक्सेस मिलता है।
Jio का 949 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप एक ऐसे ग्राहक हैं जो लंबे समय के लिए चलने वाला ऐसा प्लान चाहते हैं तो जिसमें आपको कॉलिंग से लेकर डेटा और अन्य सुविधाएं OTT लाभ के साथ मिले तो यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट चॉइस के तौर पर देखा जा सकता है। इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है, प्लान में Unlimited 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में Unlimited Calling के साथ साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडीटी भी दी जा रही है। इसका मतलब है कि यह प्लान एक दमदार और बेहतरीन प्लान हो सकता है। इसमें आपको JioHotstar के साथ साथ JioCloud और अन्य Jio Apps का एक्सेस भी मिलता है।