Jio Super Plan: तीन महीने की वैलिडीटी के साथ रोजाना इतना सारा डेटा..Airtel ने भी टेके घूटने?

HIGHLIGHTS

Reliance Jio के पास कम प्राइस में एक दमदार प्लान है।

Mukesh Ambani की इस जियो के इस प्लान में 3 महीने की वैलिडीटी मिलती है।

Plan में OTT के अलावा अन्य बहुत से बेनेफिट भी दिए जा रहे हैं।

Reliance Jio के पास हम जानते हैं कि एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान हैं, फिर चाहे आपको कोई भी जरूरत हो, जियो के पास एक प्लान आपको मिल जाने वाला है। हालांकि, केवल एक प्लान नहीं, कंपनी के पास क्रिकेट से लेकर अलग अलग डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ साथ OTT बेनेफिट से लैस प्लांस की एक बड़ी लिस्ट है। हालांकि, आज हम आपको किस जियो प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। वह सबसे अलग और कुछ सबसे उम्दा बेनेफिट आदि से लैस है। इस प्लान की कीमत क्या है, इसकी वैलिडीटी कितनी है और इस प्लान में क्या OTT बेनेफिट आदि मिलता है। हम सब आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि Mukesh Ambani की Jio इस प्लान में क्या ऑफर कर रही है।

इस प्लान में किस प्राइस में क्या मिलता है?

अगर आप जानना चाहते हैं कि इस प्लान का प्राइस कितना और इस जियो प्लान में कौन से बेनेफिट मिलते हैं, तो आइए पहले आपको छोटे शब्दों में इसकी जानकारी दे देते हैं।

  • प्लान की कीमत: 949 रुपये है।
  • प्लान में 84 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
  • जियो की ओर से इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।
  • किसी भी नेटवर्क पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और रोमिंग भी फ्री है।
  • प्लान में 100 SMS डेली के अलावा 2GB डेली डेटा का लाभ भी मिलता है।

आइए अब इन सभी बेनेफिट आदि को विस्तार से जानते हैं। असल में, इस प्लान के प्राइस के बारे में अब आप जानते हैं और सभी बेनेफिट आदि के बारे में भी आपको जानकारी मिल चुकी है। ऐसे में हम आपको इस प्लान में मिलने वाले कुल डेटा के अलावा इस प्लान में होने वाले दिन के खर्च के बारे में जानकारी देने वाले हैं और इस दिन के खर्च में आपको क्या मिलता है, इसकी वही चर्चा करेंगे।

टोटल कितना डेटा प्रदान करता है Jio Plan

आप जानते हैं कि रिलायंस जियो के इस एयरटेल को कड़ी टक्कर देने वाले प्लान के साथ मिलने वाले डेटा को अगर देखना चाहते हैं तो यह प्लान 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इसमें 84 दिन की वैलिडीटी आपको मिलती है। इसका मतलब है कि प्लान में आपको कुल 168GB के आसपास टोटल डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर मिलती है, इसलिए आपको डेटा के खत्म हो जाने की भी दिक्कत नहीं है, क्योंकि इस प्लान में आपको डेली 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। एक दिन के लिए काफी होते हैं और इन्हें लोग डेटा के चलते खत्म ही नहीं कर पाते हैं।

जियो प्लान में दिन का कितना खर्च?

इस प्लान की कीमत 949 रुपये के आसपास की है। इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडीटी ऑफर की जाती है, ऐसे में अगर इस वैलिडीटी के हिसाब से प्लान के दिन के खर्च को देखा जाए तो यह लगभग लगभग 11 रुपये के आसपास का खर्च आता है। इस पैसों में आपको डेली 2GB डेटा के अलावा कीकी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के अलावा OTT का लाभ भी मिलता है। आइए अब जानते हैं कि इस प्लान में OTT सुविधा मिलती है या नहीं?

Jio Plan में मिलने वाले OTT बेनेफिट!

यह प्लान बेहद ही खास प्लान है, इसमें आपको 3 महीने के लिए JioHotstar का Subscription मिलता है। इसके अलावा आपको प्लान के साथ JioTV का फुल एक्सेस कंपनी दे रही है। प्लान में आपको JioAI Cloud सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी की ओर से उन जगहों पर जहां 5G नेटवर्क आता है, अनलिमिटेड 5जी डेटा का एक्सेस भी मिल रहा है। ऐसा करके यह प्लान केवल एक नॉर्मल प्लान न रहकर एक दमदार प्लान बन जाता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: ’30 अप्रैल के बाद पछतावा पक्का…’ मात्र 1 रुपये में फ्री सिम, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा, फुल पैसा वसूल है ये ऑफर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :