Digit.in

Rs 100 से कम में Jio दे रहा है हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और ढेरों लाभ, जानें क्या है ऑफर

Highlights

Rs 98 के रिचार्ज में Jio हर रोज़ 1.5GB डाटा

14 दिन की वैधता के साथ आता है Jio का यह recharge प्लान

जियो ऐप्स के फ्री सब्स्क्रिप्शन के साथ आता है Rs 100 से कम का प्लान

Rs 100 से कम में Jio दे रहा है हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और ढेरों लाभ, जानें क्या है ऑफर

Reliance Jio (रिलायंस जियो) हो, Airtel या Vi (एयरटेल या वोडाफोन आइडिया) तीनों भारत में बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर (telecom operator) हैं और एक दूसरे को पीछे छोडने की होड़ में लगे रहते हैं। ऐसे में टेलीकॉम यूजर्स (telecom users) का यह फायदा होता है कि उन्हें कम कीमत में बढ़िया लाभ वाले रिचार्ज मिल जाते हैं। आज हम जियो (Jio recharge) के ऐसे ही रिचार्ज के बारे में बता रहे हैं जो महज़ Rs 98 में हर रोज़ 1.5GB डाटा ऑफर करता है। यह भी पढ़ें: Vodafone Idea और Airtel के ये प्लान्स हैं दमदार, 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS करते हैं ऑफर

jio rs 98 recharge plan

Reliance Jio Rs 98 prepaid recharge plan (रिलायंस जियो का Rs 98 वाला रिचार्ज प्लान)

जैसा कि हमने बताया जियो का यह रीचार्ज Rs 98 की कीमत में आता है। जियो की वैबसाइट के मुताबिक, Rs 98 में 14 दिन की अवधि के लिए बढ़िया प्लान मिल रहा है। इस प्लान (plan) में हर रोज़ 1.5GB डाटा मिलता है और साथ ही यूजर्स अनलिमिटेड कॉल (unlimited call) और जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री एक्सेस पा सकते हैं। यह भी पढ़ें: इस दिवाली पाएं धमाका ऑफर्स, Amazon की Great Indian Festival Sale में देखें बेस्ट Gaming Laptop पर नई डील्स

jio  rs 149 recharge

Reliance Jio Rs 149 prepaid recharge plan (रिलायंस जियो का Rs 149 वाला रिचार्ज प्लान)

Rs 149  की कीमत में आने वाले प्लान (jio prepaid paln) की बात करें तो यह अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज़ 100 फ्री एसएमएस (SMS) और प्रतिदिन 1GB डाटा ऑफर करता है। प्लान की अवधि 24 दिनों की है और इसमें जियो ऐप्स (Jio apps) का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलेगा। यह भी पढ़ें:  Flipkart Big Billion Days sale में सस्ते में मिल रहे हैं हद से ज्यादा महंगे iPhone, देखें डिस्काउंट और ऑफर

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles