Digit.in

Reliance Jio का बेहद सस्ता रिचार्ज, केवल 75 रुपये में मिलती हैं अनलिमिटेड कॉल व ये एडवांस सुविधा

Highlights

JioPhone के इस नए प्लान की कीमत 75 रुपये है

जियो (Jio) ने हाल ही में जियो फोन (Jio Phone) के लिए क्रमश: 39 रुपये और 69 रुपये के प्लान बंद कर दिए हैं

इस लेटेस्ट प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा मिलेगा

Reliance Jio का बेहद सस्ता रिचार्ज, केवल 75 रुपये में मिलती हैं अनलिमिटेड कॉल व ये एडवांस सुविधा

Reliance Jio ने हाल ही में अपने कुछ प्लान्स को बंद कर दिया है और अब कंपनी ने Jio Phone ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है, जो एक प्रीपेड प्लान है। JioPhone के इस नए प्लान की कीमत 75 रुपये रखी गई है। जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए क्रमश: 39 रुपये और 69 रुपये के प्लान बंद कर दिए हैं। अब ये दोनों प्लान मैजियो ऐप और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं। यह भी पढ़ें: Apple ने भारत में बंद किए iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max, ये हैं 4 अल्टरनेटिव

जियो फोन के 75 रुपये वाले प्लान के फायदे

JioPhone के इस नए प्लान के फायदों की बात करें तो इस प्लान के साथ आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इस प्लान पर रोजाना 50 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 200एमबी का डाटा बूस्टर भी मिलेगा। यह जियो फोन का सबसे सस्ता मंथली प्लान है। इस प्लान के साथ जियो टीवी समेत सभी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह भी पढ़ें: BSNL अपने यूजर्स को दे रहा है सबसे तगड़े और अफोर्डेबल प्लान्स (Plans), देखें कैसे हैं Airtel-Jio व Vodafone Idea से शानदार

कब आ सकता है Jio Phone Next?

रिलायंस जियो ब्रांड के सबसे सस्ते स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट की लॉन्च डेट टाल दी गई है। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के संयुक्त सहयोग से आ रहा है। इतने दिनों से सुनने में आ रहा है कि यह नया जियो फोन नेक्स्ट 10 सितंबर से लॉन्च किया जाएगा। अब पता चला है कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर की कमी के चलते इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट टाल दी गई है। जियो ने एक बयान में कहा कि जियो इस दिवाली के बाद फोन को लॉन्च कर सकती है। यह भी पढ़ें:  BSNL के सबसे शानदार 2GB, 3GB डेली डेटा प्लान्स आते हैं 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ, देखें कैसे देते हैं एयरटेल-जियो और Vodafone Idea को टक्कर

पता चला है कि यूजर्स के लिए इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को लाने के लिए गूगल और जियो दोनों लगातार टेस्टिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस दिवाली यूजर्स के सामने यह नया 4जी स्मार्टफोन लेकर आएगा। मुख्य रूप से कम वैश्विक चिप के कारण, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर और स्मार्टफोन और अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति श्रृंखला में कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। यह भी पढ़ें: iQoo Z5 Pro गूगल प्ले कंसोल पर आया नज़र, क्या कंपनी ला रही है जल्द नया स्मार्टफोन?

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles