Jio का डबल धमाल: Netflix और JioHotstar दोनों फ्री, डेटा और कॉलिंग भी अनलिमिटेड! कीमत देखें

Highlights

84 दिनों की लंबी वैलीडिटी के साथ रोज़ाना हाई-वैल्यू बेनिफिट्स

डेली डेटा, कॉलिंग और SMS – सब कुछ एक ही प्लान में

चुनिंदा यूज़र्स को मिल सकता है खास एक्स्ट्रा बेनेफिट

पिछले कुछ समय से Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स लॉन्च कर रहा है, ताकि वह अपने कस्टमर बेस को और मजबूत बना सके। कंपनी की कोशिश है कि हर तरह के यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बेहतरीन रिचार्ज ऑप्शंस पेश किए जाएं – फिर चाहे किसी को हाई-स्पीड डेटा चाहिए हो या सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग।

इसके अलावा Jio अपने ग्राहकों के एंटरटेनमेंट को भी प्राथमिकता देता है और इसीलिए कई रिचार्ज प्लान्स में फ्री OTT प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। आज हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, उसमें आपको एक नहीं बल्कि दो बड़े फायदे मिलते हैं। उस प्लान में फ्री Netflix एक्सेस और 90 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है। आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल…

Jio का किफायती एंटरटेनमेंट प्लान

Jio का यह पॉपुलर प्रीपेड प्लान 1299 रुपये में आता है, जिसमें यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को फ्री में Netflix सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे आप अपने मनपसंद वेब शोज़ और मूवीज़ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देख सकते हैं। इसके अलावा, JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी 90 दिनों के लिए मुफ्त दिया जा रहा है, जिससे आपका मनोरंजन डबल हो जाएगा।

5G यूजर्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट

अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के। ध्यान दें कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है, इसलिए इसका फायदा उठाने के लिए जल्द रिचार्ज कराना बेहतर रहेगा।

इस एक प्लान में आपको डेटा, कॉलिंग, OTT एंटरटेनमेंट और 5G एक्सपीरियंस – सब कुछ मिल रहा है, जिससे यह पैक हर टाइप के यूजर के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन जाता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles