Jio का ये 84 दिन वाला प्लान है गेम-चेंजर! मिलते हैं अनलिमिटेड डेटा, फ्री Netflix जैसे कई बेहतरीन फायदे
Reliance Jio, जिसके 460 मिलियन से ज़्यादा ग्राहक हैं, लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव कर रही है।
इस प्लान में यूज़र को तीन महीने तक बार-बार रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी और कनेक्टिविटी भी लगातार बनी रहेगी।
Jio ने इस प्लान में डिजिटल एंटरटेनमेंट को भी ध्यान में रखा है।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio, जिसके 460 मिलियन से ज़्यादा ग्राहक हैं, लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव कर रही है ताकि यूज़र्स को बेहतर सुविधा दी जा सके। रिचार्ज के बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए Jio ने ऐसे प्लान्स पेश किए हैं जिनमें लंबी वैधता के साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। इन्हीं में से 1299 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज प्लान काफी चर्चा में है।
बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म
Jio का 1299 रुपए वाला प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं। इस प्लान की वैलीडिटी 84 दिन यानी लगभग तीन महीने की है। इसका मतलब है कि यूज़र को तीन महीने तक बार-बार रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी और कनेक्टिविटी भी लगातार बनी रहेगी।
2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है, जिससे कुल मिलाकर 84 दिनों में 168GB डेटा मिलता है। यह डेटा उन यूज़र्स के लिए काफी है जिनका इंटरनेट इस्तेमाल मीडियम से ज़्यादा होता है। इसके अलावा, इस प्लान में सभी लोकल और STD नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी शामिल है। अगर रोज़ का 2GB डेटा खत्म हो जाए, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge बनाम OnePlus 13s: इस मई टकराएंगे दो फ्लैगशिप फोन, लॉन्च से पहले कौन किस पर भारी?
5G यूज़र्स को अनलिमिटेड डेटा
यह प्लान खासतौर पर 5G यूज़र्स के लिए बेहद आकर्षक है। जो यूज़र Jio के 5G नेटवर्क के लिए एलीजिबल हैं, उन्हें इस प्लान के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा।
फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन
Jio ने इस प्लान में डिजिटल एंटरटेनमेंट को भी ध्यान में रखा है। 1299 रुपए वाले इस प्लान के साथ Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे यूज़र्स को अलग से Netflix के लिए पेमेंट नहीं करना पड़ता। इसके अलावा, JioTV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसमें यूज़र्स को ढेरों लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है।
Jio AI Cloud स्टोरेज भी फ्री
इस प्लान में यूज़र्स को 50GB का Jio AI Cloud स्टोरेज भी दिया जा रहा है। इससे वो अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटोज़ या अन्य फाइल्स को क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं।