खर्च नहीं कर पाएंगे रोजाना मिलेगा इतना डेटा, OTT का Free Access और 3 महीने की लम्बी वैलिडिटी.. प्लान का प्राइस हिला देगा दिमाग
इनमें से एक शॉर्ट-टर्म और बाकी दो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स हैं.
3GB डेली डेटा के अलावा इन प्लान्स में कई और बेनेफिट्स भी शामिल हैं.
यूज़र्स को JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी दिया जाएगा.
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास सिर्फ तीन ऐसे प्लान्स हैं जिनमें यूज़र्स को 3GB डेली डेटा मिलता है. इन प्लान्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 449 रुपए है. इसके अलावा Jio के दो और प्लान हैं जिनकी कीमत 1199 रुपए और 1799 रुपए है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से एक शॉर्ट-टर्म और बाकी दो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि ये सभी इतने महंगे क्यों हैं?
इसका जवाब यह है कि सिर्फ 3GB डेली डेटा ही नहीं, बल्कि इन प्लान्स में कई और बेनेफिट्स भी शामिल हैं, जिनमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी एक बड़ी खासियत है. आइए, इन सभी प्लान्स के फायदे विस्तार से जानते हैं.
Jio के 3GB डेली डेटा प्लान्स
Jio का 449 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 3GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। अन्य बेनेफिट्स नीचे बताए गए हैं.
यह भी पढ़ें; Airtel यूजर्स की निकल पड़ी.. इस फ्री सेवा का जमकर लाभ उठा रहे लोग, क्या आपने ट्राई करके देखे ये 5 गजब के फीचर
Jio का 1199 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3GB डेली डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है.
Jio का 1799 रुपए वाला प्लान
1799 रुपए वाले इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 3GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. साथ ही इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी 84 दिनों के लिए फ्री में मिलता है. इस बेनेफिट को क्लेम करने के लिए यूज़र को MyJio ऐप में लॉगिन करना होगा.
खास अतिरिक्त बेनिफिट्स:
- सभी प्लान्स के साथ यूज़र्स को ‘जियो अनलिमिटेड 2025 ऑफर’ का लाभ मिलेगा.
- इनके तहत JioHotstar Mobile का 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
- इसके अलावा यूज़र्स को JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी दिया जाएगा.
अगर आप हाई डेटा इस्तेमाल करते हैं और Netflix व JioHotstar जैसी OTT सर्विसेस का भी फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये Jio प्लान्स आपके लिए शानदार साबित हो सकते हैं.