Jio-Airtel-Vi के ग्राहकों पर पड़ने वाला है भारी दबाव, रिचार्ज प्लान हो सकते हैं 10 फीसदी महंगे?
भारत के टेलीकॉम सेक्टर में फिर से टैरिफ बढ़ने की संभावना नजर आ रही है, इस समय कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनके मुताबिक रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडिया (Vi) मोबाइल डेटा प्लान की कीमतों में करीब 10% की बढ़ोतरी कर सकते हैं। अगर यह प्लान किसी भी तरह से लागू हो जाता है तो यह 2024 के बाद टैरिफ प्राइस आदि में पहली और डायरेक्ट बढ़ोत्तरी होने वाली है, इसके अलावा यह जानकारी ऐसे समय में सामने आ रही है जब टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) को बढ़ाने के लिए नई योजना और रणनीति बना रहे हैं, ऐसे में किसी भी प्रमुख टैरिफ वृद्धि के यह कदम कुछ समझ से परे लग रहा है।
जियो और एयरटेल बंद कर चुके हैं अपने एंट्री लेवल प्लान
हाल के महीनों में जियो और एयरटेल जैसे बड़े टेलीकॉम प्लेयर्स को देखते हैं तो इन्होंने अपने एंट्री-लेवल 1GB डेली डेटा वाले रिचार्ज प्लांस को एक के बाद एक करके धीरे धीरे से बंद कर दिया है। इसके चलते कंपनियों ने ग्राहकों को महंगे प्लांस खरीदने पर मजबूर किया, क्योंकि उनके पास सस्ते प्लांस को खरीदने का ऑप्शन ही नहीं बचा।
इस समय अगर देखा जाए तो कंपनी नए बेस प्लांस के तौर पर अपने 1.5GB डेली डेटा वाले प्लांस को सेल कर रही हैं, इनकी शुरुआती कीमत को देखा जाए तो यह 299 रुपये से शुरू होती हैं, हालांकि पहले इन प्लांस को 239 रुपये के साथ साथ 249 रुपये तक के प्राइस में सेल किया जा रहा था। इसका मतलब है कि कंपनी ने जो सस्ते प्लांस को बंद किया और जो प्लांस इस समय मिल रहे हैं उनमें लगभग 17% की वृद्धि हुई है। अगर वोडाफ़ोन आइडिया यानि Vi को देखा जाए तो यह अब भी 299 रुपये में 1GB डेली डेटा वाला प्लान नहीं ग्राहकों को देता है।
किस कारण बढ़ सकते हैं प्राइस?
एयरटेल और Vi दोनों ने टैरिफ सुधार की आवश्यकता के बारे में खुले तौर पर बात की है, क्योंकि टेलीकॉम संचालन में खर्च होने वाले पैसे और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहा लगातार निवेश कंपनियों पर बोझ डाल रहा है। ऐसे में, सीधे तौर पर टैरिफ प्राइस न बोलकर कंपनी इसे ARPU के तौर पर दिखाकर इसे बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। आसान शब्दों में कहें तो इसे प्राइस हाइक न कहकर कंपनी ARPU में बढ़ोत्तरी के तौर पर ग्राहकों पर डाल सकती हैं।
क्या वास्तव में टैरिफ बढ़ोतरी होने वाली है?
रिलायंस जियो ने अपने Q2 FY26 कॉल में यह बताया कि कंपनी ने ARPU को 211.4 रुपये तक बढ़ा लिया है, जो पिछले तिमाही में 208.8 रुपये था। कंपनी ने यह भी कहा कि फिलहाल 'कोई तुरंत टैरिफ वृद्धि की योजना नहीं है।’ हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वे ‘ग्राहकों को ज्यादा खर्च और खुश से ज्यादा भुगतान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं,' इसे भी आप प्राइस डिसाइड करने का एक तरीका मान सकते हैं।
वहीं, ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल और विश्लेषक गौरव मल्होत्रा ने दिसंबर 2025 और जून 2026 के बीच एक टैरिफ वृद्धि की भविष्यवाणी की है। JP मॉर्गन के अनुसार, जैसा कि कम्युनिकेशन्स टुडे ने संकेत दिए हैं, जियो द्वारा अपनी आईपीओ से पहले 15% तक की वृद्धि करने की संभावना है, और यह निश्चित रूप से अन्य टेल्कोस द्वारा भी अपनाया जाने वाला पहलू है, ऐसा ही ट्रेंड हम पहले भी देख चुके हैं।
डिजिट ने जियो, एयरटेल और Vi से इस बारे में कमेन्ट मांगे है, हम यहाँ उनकी प्रतिक्रिया को यहीं पर शामिल करने वाले हैं, हालांकि, अभी के लिए हम उत्तर का इंतज़ार कर रहे हैं।