BSNL घर बैठे दे रहा है ये सेवा, मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट और ये वाले दमदार फायदे
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश की सबसे पुरानी और भरोसेमंद टेलीकॉम कंपनियों में से एक है, जो अब अपने ग्राहकों को और भी फास्ट और बेहतर इंटरनेट अनुभव देने के लिए FTTH यानी Fiber To The Home सर्विस पेश कर रही है। यह सर्विस उन लोगों के लिए है जो स्टेबल, हाई-स्पीड और लो लेटेंसी वाले इंटरनेट की तलाश में हैं। फिर चाहे वह इसे अपने घर के लिए ले रहे हों या अपने ऑफिस आदि के लिए। सबसे खास बात यह है कि BSNL FTTH की बुकिंग के लिए अब आपको किसी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, और इसे यहीं पर पूरा किया जा सकता है।
BSNL FTTH क्या है और क्यों है खास?
BSNL FTTH (Fiber To The Home) सर्विस एक आधुनिक ब्रॉडबैंड सोल्यूशन के तौर पर देखी जानी चाहिए, जिसमें फाइबर ऑप्टिक केबल सीधे आपके घर या ऑफिस तक पहुंचाई जाती है। यह पुरानी कॉपर वायर तकनीक से कई गुना फास्ट, भरोसेमंद और स्टेबल है। इस सर्विस के जरिए आपको हाई-स्पीड इंटरनेट, बेहतर वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, और 4K स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी रुकावट के मिल सकती हैं।
BSNL का यह FTTH नेटवर्क आज देश के ज़्यादातर हिस्सों में उपलब्ध है, और सरकारी कंपनी होने के बावजूद यह प्राइवेट ब्रॉडबैंड सर्विसेज़ को कड़ी टक्कर दे रहा है।
घर बैठे कैसे करें बुकिंग, देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
BSNL ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपनी FTTH बुकिंग वेबसाइट लॉन्च की है, जहां कुछ आसान स्टेप्स में आप कनेक्शन बुक कर सकते हैं।
BSNL के FTTH पोर्टल पर जाएं – https://bookfibre.bsnl.co.in/
'Book Your Connection Now' पर क्लिक करें। इसके बाद अपने नाम के साथ साथ अपने Mobile NUmber को दर्ज करें। इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर एक OTP मिलने वाला है, इसे दर्ज करके वेरिफाई करें। इसके अलावा आपको अब अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी और इसके बाद आपको लोकेशन का एक्सेस देने के लिए Continue पर क्लिक करना होगा। लोकेशन सिलेक्शन के लिए दिए गए तीन विकल्पों में से 'Manual Location' का चुनाव करना आपके लिए सही रहने वाला है, क्योंकि इसमें आप अपने आप खुद से अपने पते को दर्ज कर सकते हैं। अब BSNL द्वारा ऑफर किए जा रहे Single Band या Dual Band Router Model में से कोई एक सिलेक्ट करें।
KYC और एड्रेस वेरिफिकेशन को पूरा करना बेहद जरूरी
बुकिंग के बाद, आपको sKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें आपको आपका वैलिड आधार नंबर देना होगा और फ्रंट कैमरे से एक फोटो क्लिक करनी होगी। अगर आपके आधार कार्ड का पता इंस्टॉलेशन एड्रेस से अलग है, तो आपको एड्रेस प्रूफ के रूप में कोई सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। हालांकि, अगर आधार पर आपका पता सही है तो आपको किसी भी अन्य डॉक्यूमेंट को देने की जरूरत नहीं है। सभी जानकारी की जांच के बाद आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
पेमेंट और बुकिंग आईडी याद रखना ज़रूरी
पेमेंट के सफल होने के बाद BSNL आपको एक Booking ID जारी करेगा। यह आईडी आपके इंस्टॉलेशन स्टेटस को ट्रैक करने में मदद करेगी। इसलिए इसे नोट कर लेना न भूलें।
BSNL के ब्रॉडबैंड प्लान्स और स्पीड
BSNL FTTH सर्विस के कई किफायती और आकर्षक प्लान उपलब्ध हैं। आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं।
- 299 रुपये का प्लान, इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा, 25 Mbps तक की स्पीड के साथ मिलता है।
- 449 रुपये के प्राइस वाले प्लान में बेहद ज्यादा डेटा के साथ बेहद फास्ट इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलता है।
- 499 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 50 Mbps से लेकर 60 Mbps तक की स्पीड, अनलिमिटेड डेटा के साथ दी जा रही है।