फिर महंगे हो रहे रिचार्ज प्लान्स? अब इस टेलीकॉम कंपनी ने दिया झटका! बंद किया ये पॉपुलर प्लान, बाकी पैक में भी बदलाव
BSNL के यूजर्स के लिए एक थोड़ी निराश करने वाली खबर है. खासकर उन लोगों के लिए जो कंपनी के लंबे और सस्ते प्लान्स पसंद करते हैं. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने बेहद पॉपुलर 1515 रुपये वाले सालाना डेटा-ओनली प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है. यह प्लान उन यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाता था जिन्हें पूरे साल के लिए रोज 2GB डेटा की जरूरत होती थी.
Surveyइस प्लान के बंद होने के बाद, अब BSNL के पास कोई भी लॉन्ग-टर्म डेटा-ओनली ऑप्शन नहीं बचा है. आइए, जानते हैं कि इस बदलाव का आप पर क्या असर पड़ेगा और अब आपके पास क्या विकल्प हैं.
क्यों खास था 1515 रुपये वाला प्लान?
चलिए सबसे पहले याद करते हैं कि यह 1515 रुपये वाला प्लान इतना पॉपुलर क्यों था. यह एक डेटा-ओनली प्रीपेड प्लान था, जिसका मतलब है कि यह उन लोगों के लिए था जिन्हें सिर्फ डेटा की जरूरत थी, जैसे कि वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले या ऑनलाइन क्लास लेने वाले स्टूडेंट्स. इसमें आपको पूरे 365 दिनों के लिए रोज का 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता था.
हालांकि, डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होता था, बल्कि 40 Kbps की स्पीड पर चलता रहता था. अगर हिसाब लगाएं, तो इसका रोज का खर्च सिर्फ 4.15 रुपये पड़ता था, जो इसे एक बेहद किफायती ऑप्शन बनाता था. लेकिन अब, इस प्लान के हटने से, BSNL के पोर्टफोलियो में लंबी अवधि का कोई भी डेटा-ओनली प्रीपेड विकल्प नहीं बचा है.
अब आपके पास क्या हैं डेटा-ओनली ऑप्शन्स?
तो अगर आपको सिर्फ डेटा वाला रिचार्ज ही कराना है, तो अब BSNL के पास ये कुछ शॉर्ट-टर्म प्लान्स बचे हैं.
411 रुपये का पैक: इसमें आपको 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.
198 रुपये का पैक: यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 40GB हाई-स्पीड डेटा देता है.
छोटे पैक्स: अगर आपको सिर्फ कुछ दिनों के लिए डेटा चाहिए, तो आप 105 रुपये (20GB, 7 दिन), 58 रुपये (8GB, 7 दिन), या 16 रुपये (2GB, 1 दिन) जैसे पैक्स भी चुन सकते हैं.
BSNL ने इन प्लान्स में भी किए हैं बदलाव
सिर्फ 1515 रुपये वाला प्लान ही नहीं, BSNL ने हाल के महीनों में कुछ और प्रीपेड पैक्स में भी बदलाव किए हैं.
107 रुपये का प्लान: पहले इस प्लान में 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब घटाकर 28 दिन कर दिया गया है. इसमें अब 200 कॉलिंग मिनट्स और 3GB डेटा मिलता है.
485 रुपये का प्लान: इस प्लान में भी कई बदलाव हुए हैं. पहले इसमें 82 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा मिलता था. अब, इसमें आपको 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस, 2GB डेली डेटा, और रोज के 100 SMS मिलते हैं.
आपको यह सलाह दी जाती है कि कोई भी रिचार्ज करने से पहले, BSNL सेल्फकेयर ऐप या वेबसाइट पर अपने सर्कल में लागू प्लान और बेनिफिट्स की जांच जरूर कर लें, क्योंकि ये सर्कल के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.
अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: e-Aadhaar App: जन्मतिथि से लेकर पता और फोन नंबर में फौरन होगा बदलाव, नहीं लगाने होंगे चक्कर, ये है आधार का सुपर ऐप
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
