BSNL का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में होगा लॉन्च, देखें 5G को लेकर क्या है सरकारी कंपनी का प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड देश भर में अब एक मज़बूत स्थिति में आने के लिए तैयार है। असल में, केंद्र की और से BSNL की 4G सेवाओं को देशभर में बढ़ाने के लिए 6,982 करोड़ के फण्ड की मंजूरी मिल चुकी है। इसके पहले BSNL को लगभग लगभग 3.22 लाख करोड़ के मदद सरकार की और से पहले ही मिल चुकी है। अब 4G सेवाओं को देशभर में फैलाने के लिए केंद्र ने इस नए कदम को उठाया है।
BSNL 4G के लॉन्च को मिलेगा बल
आपको जानकी के लिए बता देते है कि इस मदद से देशभर में BSNL 4G को तेजी से बढ़ाने को लेकर एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आंकड़ों कि मानें तो BSNL की और से जुलाई 2025 के अंत तक देशभर में लगभग लगभग 96,300 साईट को इनस्टॉल किया जा चुका है, जो 4G नेटवर्क को देशभर में फैलाने वाले हैं। इसके अलावा आंकडे ऐसा भी कहते हैं कि इसमें से लगभग लगभग 91,281 साइट्स इस समय ऑपरेशन में हैं। अभी हाला ही में BSNL की और से राजधानी में 4G सेवा को लॉन्च किया गया था। इसके अलावा कंपनी अब अपने यहाँ के ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा के साथ साथ सस्ते में कॉलिंग का भी लाभ दे रही है।
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि दिल्ली में 4G का रोलआउट एक नेटवर्क शेयरिंग अग्रीमेंट के साथ हुआ है, इसे BSNL और इसकी पार्टनर ऑपरेटर ने साइन किया है।
BSNL के अच्छी दिन शुरू हो चुके हैं!
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि राज्य टेलीकॉम मंत्री Pemmasani Chandrasekhar की और से Rajya Sabha में इस बात की जानकारी दी गई है कि BSNL ने पिछले फाइनेंसियल इयर में तीसरे और चौथे क्वार्टर में 262 करोड़ और 280 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट अर्जित किया है। हालाँकि, ऐसा भी आंकड़े कहते हैं कि इस साल की शुरुआत में कंपनी घाटे में नजर आ रही है।
5G को लेकर BSNL का क्या प्लान है?
आइये अब जानते है कि BSNL का 5G सेवा को लेकर क्या प्लान है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि BSNL 5G बाजार में अपनी Q-5G सेवा से कदम रखने वाला है। यहाँ अगर आप Q का मतलब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Q का मतलब यहाँ Quantum से है। इस सेवा को भी बीएसएनएल की और से जल्द ही शुरू किया जा सकता है।
अगर ऐसा होता है कि जाहिर तौर पर बीएसएनएल निजी टेलीकॉम कंपनियों यानी Jio और Airtel को कड़ी टक्कर देने वाली है। असल में, दोनों ही कंपनियों के मुकाबले केवल और केवल बीएसएनएल के पास ही कुछ ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स हैं जो ग्राहकों को अपनी ओर बड़े पैमाने पर आकर्षित कर सकते हैं। कमी केवल 5G नेटवर्क की है, जैसे ही कंपनी इस सेवा को देना शुरू कर देती है, जाहिर तौर पर देश में बीएसएनएल की ओर ज्यादा से ज्यादा ग्राहक मुड़ने वाले हैं।
BSNL की ये पहल भी है जबरदस्त
हालाँकि, बीएसएनएल केवल और केवल नेटवर्क अपग्रेड पर ही ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा कंपनी निजी कंपनियों के जैसे ही Doorstep SIM Delivery सेवा को अपने नए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दे रहा है। इसका मतलब है कि इस पोर्टल पर जाकर अगर आप BSNL के SIM को फिर चाहे वह Prepaid हो या Postpaid एक Self KYC ऑनलाइन के माध्यम से अपने घर बैठे BSNL SIM को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल की तरह ही कंपनी Anti-Spam प्रोटेक्शन को भी अपने ग्राहकों को देने पर काम कर रही है। इसके अलावा आने वाले समय में BSNL अपने ग्राहकों को Anti-Smishing सुरक्षा भी देने वाली है।