60 दिनों तक रिचार्ज की नो टेंशन! इतने सस्ते में कहीं नहीं मिलेगा BSNL जैसा सुपर से ऊपर प्लान, देखें बेनेफिट

Highlights

BSNL अपने ग्राहकों को 60 दिनों के लिए एक 345 रुपए वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करता है।

यह प्लान देश में 60 दिनों की सर्विस वैलीडिटी वाले सबसे किफायती प्लांस में से एक है।

यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर करता है।

भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने ग्राहकों को 60 दिनों के लिए एक 345 रुपए वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। यह प्लान देश में 60 दिनों की सर्विस वैलीडिटी वाले सबसे किफायती प्लांस में से एक है। जबकि बीएसएनएल ने अब तक कहीं भी अपना 4G लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसकी प्रक्रिया चल रही है। अब तक यह कंपनी 65000 से ज्यादा साइट्स को रोलआउट कर चुकी है।

बीएसएनएल का 345 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो कम कीमत पर अपनी SIM को एक्टिव रखना चाहते हैं और उन्हें हर रोज कम मात्रा में डेटा की जरूरत होती है। आइए उन बेनेफिट्स की पूरी लिस्ट देखते हैं जो यूजर्स को BNL के 345 रुपए वाले प्लान के साथ मिल रहे हैं।

BSNL का 345 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल का 345 रुपए वाला प्लान 60 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है। यह यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर करता है। इसी के साथ यूजर्स को रोजाना 100 SMS और 1GB डेली डेटा भी मिलता है। अगर यूजर्स ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो वो 347 रुपए वाले प्लान को भी चुन सकते हैं।

बीएसएनएल का 347 रुपए वाला प्लान

इस प्लान की कीमत 345 रुपए वाले प्लान से बस 2 ही रुपए ज्यादा है। हालांकि, इस प्लान के साथ यूजर्स को 54 दिनों की सर्विस वैलीडिटी मिलती है। तो इस तरह इसमें 345 रुपए वाले प्लान से ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है। ये दोनों ही मीडियम-टर्म वैलीडिटी प्लांस हैं।

अगर आप चाहें तो बीएसएनएल के ज्यादा लॉंग-टर्म वैलीडिटी प्लांस पर भी एक नजर डाल सकते हैं एक वैल्यू प्राइस पर आते हैं। बीएसएनएल जल्द ही देशभर में 1 लाख साइट्स तैनात करेगा, और संभावित तौर पर और ज्यादा साइट्स डिप्लॉय करने के लिए टाटा ग्रुप को अपने ऑर्डर बढ़ाएगा।

इसी बीच, BSNL दिल्ली में कुछ वेंडर्स के साथ अपने 5G SA को टेस्ट करने की भी योजना बना रहा है। इसका मतलब है कि यह सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर भविष्य में जल्द ही 5G NSA भी डिप्लॉय कर सकता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles