लिमिटेड टाइम के लिए मिल रहा बीएसएनएल का यह प्लान, मिलती है 300 दिन की वैलिडीटी और ये तोडू बेनेफिट, चेक करें प्राइस
BSNL के पास Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने वाला प्लान है।
यह बीएसएनएल प्लान 300 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है।
प्लान में आपको जो बेनेफिट मिलते हैं, वो आपको किसी अन्य प्लान में नहीं मिलने वाले हैं।
BSNL देश की जानी मानी और बड़ी टेलीकॉम कंपनी होने के साथ साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही है। बीएसएनएल ने देश की बड़ी बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Reliance Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर दे रखी है। पिछले एक साल से बीएसएनएल ने मानो एक नई ही लहर पकड़ रखी है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लांस के दाम बढ़ा दिए थे, वहाँ बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को सस्ते मेंही प्लांस देना जारी रखा है। इसी कारण लगभग एक साल में ही कंपनी ने 50 लाख नए यूजर्स को भी हासिल किया है। कंपनी ने उन ग्राहकों को अच्छे और सस्ते प्लांस दिए हैं जो ऐसे प्लांस को तलाशते रहते हैं।
इसके अलावा कंपनी के पास कई लॉंग टर्म प्लांस भी हैं, जो ऐसे प्लांस को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट चॉइस हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी के पास एक ऐसा भी प्लान है जो 300 दिनों की वैलिडीटी ऑफर करता है। इस प्लान में आपको सस्ते में लंबे समय के लिए बेनेफिट मिलते रहते हैं।
हालांकि, यह प्लान अब ज्यादा दिनों के लिए आपको नहीं मिल रहा है, इसी कारण आपको इस प्लान को अभी के अवही खरीद लेना चाहिए। इस प्लान में आपक्कों क्या क्या मिलता है, आइए जानते हैं।
किस प्राइस में आता है ये रिचार्ज प्लान
BSNL के इस रिचार्ज प्लान को आप 800 रुपये के अंदर की कीमत में खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको 300 दिन की वैलिडीटी मिलती है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट प्लान है जो अपने सेकन्डेरी सिम को लंबे समय के लिए सस्ते में चालू रखना चाहते हैं, इस रिचार्ज की असल कीमत 797 रुपये है। इस प्लान में आपको क्या मिलता है, आइए अब जानते हैं।
300 दिन की वैलिडीटी और अन्य ऑफर
आप जानते हैं कि इस प्लान में आपक्कों 300 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसके अलावा भी इस प्लान में आपको काफी कुछ मिलता है। आइए इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट आदि भी देखते हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको रेकहगे प्लान के पहले 60 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको पहले 60 दिनों के लिए ही 2GB डेली डेटा का भी लाभ मिलता है, इसका मतलब है कि प्लान में आपको 120GB डेटा का लाभ मिलता है।
इस प्लान के लाभ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं, इस प्लान में आपको 100 SMS भी डेली मिलते हैं। यह भी आपको रिचार्ज प्लान के शुरुआती 60 दिनों के लिए मिलता है। हालांकि, अगर इस प्लान के 60 दिन पूरे हो जाते हैं तो आपको सभी बेनेफिट मिलना बंद हो जाते हैं, इसके अलावा केवल और केवल आपका सिम ही चालू रहता है।
जल्द ही बंद होने वाला है ये रिचार्ज प्लान?
आपको जानकारी के लिए बताया देते है कि 797 रुपये की कीमत वाला यह प्लान आपको केवल और केवल 10 फरवरी तक ही मिलने वाला है। इसके बाद आपको यह प्लान नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि इस प्लान को आपको अगर इस्तेमाल में लेना है तो आपको इस प्लान को इस समय काल से पहले पहले खरीदना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इस प्लान के लाभ नहीं मिलने वाले हैं।