BSNL ने लॉन्च कर दिया धांसू प्लान, Airtel-Jio के निकल जाएंगे पसीने! कीमत बस है इतनी

HIGHLIGHTS

BSNL ने 599 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है.

प्लान में 70 दिन तक रोज 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी.

यूजर्स को कुल 210GB डेटा और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा.

BSNL ने लॉन्च कर दिया धांसू प्लान, Airtel-Jio के निकल जाएंगे पसीने! कीमत बस है इतनी

BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 599 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कम कीमत में ज्यादा डाटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्लान की जानकारी साझा की है. नए प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ लंबी वैलिडिटी का फायदा दिया जा रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

BSNL का 599 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस नए प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की है. प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा. इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 210GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा यूजर्स को देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही रोज 100 SMS भी दिए जाएंगे. प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी शामिल है, जिससे दूसरे राज्यों में जाने पर भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रोज सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, वीडियो देखते हैं, OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्ट्रीम करते हैं या ऑनलाइन गेम खेलते हैं, तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. रोज 3GB डेटा मिलने की वजह से बार-बार डाटा खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी.

BSNL का 51 रुपये वाला प्लान भी चर्चा में

599 रुपये वाले प्लान के अलावा BSNL ने हाल ही में नए ग्राहकों के लिए 51 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है. इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा और नेशनल रोमिंग का फायदा मिलता है. हालांकि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.

सस्ते प्लान्स पर BSNL का फोकस

BSNL लगातार कम कीमत वाले प्लान्स के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है. कंपनी का फोकस ऐसे यूजर्स पर है जो कम खर्च में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. 70 दिन की वैलिडिटी, 210GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ नया 599 रुपये वाला प्लान कई निजी टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती दे सकता है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile