BSNL मात्र 39 रुपये में लेकर आया Unlimited Data वाला तगड़ा प्लान..यूजर्स बोले वाह जी वाह!
BSNL (बीएसएनएल) की ओर से एक दमदार रिचार्ज प्लान को पेश कर दिया गया है।
बीएसएनएल का यह प्लान मात्र 39 रुपये में आता है।
बीएसएनएल की ओर से प्लान में अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस दिया जा रहा है।
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क-फ्रॉम-होम, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग के दौरान इंटरनेट डेटा की जरूरत और खपत बड़े पैमाने पर बढ़ती ही जा रही है। कई बार ऐसा मौका आता है जब हमें किसी खास दिन अचानक बहुत ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन मौजूदा प्लान का डेली कोटा चंद घंटों में ही खत्म हो जाता है। इसी को देखते हुए और यूजर्स की इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से एक बेहतरीन कदम उठाया गया है। कंपनी ग्राहकों के लिए एक बेहद ही सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जो आपको मात्र 39 रुपये में अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा के तौर पर आपको 20GB डेटा दिया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि यह डेटा कितने समय के लिए आपको मिल रहा है और कहाँ से रिचार्ज कर सकते हैन।
SurveyBSNL का 39 रुपये वाला डेटा प्लान और वैलिडीटी
BSNL के 39 रुपये वाले प्रीपेड डेटा पैक में ग्राहकों को कुल 20GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा ऑफर किया जा रहा है। अब आप यह जरूर जानना चाहेंगे की इस प्लान की वैलिडीटी कितनी है, ऐसे में आपको जानकारी दे देते हैन की यह प्लान आपको पूरे 1 दिन की वैलिडीटी के लिए मिल रहा है, यानि आपको यह डेटा, इतना सारा डेटा इतनी कम कीमत में पूरे 24 घंटे के लिए ऑफर किया जा रहा है। अगर आप 20GB का पूरा कोटा खत्म भी कर लेते हैं, तब भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा और आप 40kbps की स्पीड पर बेसिक ब्राउजिंग व मैसेजिंग जारी रख सकते हैं।
Today’s Data Appetite? Unlimited.
— BSNL India (@BSNLCorporate) August 18, 2026
Get Unlimited Data for 1 day* with BSNL ₹39/-#BSNLIndia #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/4rAoQY907K
प्लान में केवल डेटा ही ऑफर किया जा रहा है
ध्यान रहे कि यह एक स्टैंडअलोन डेटा वाउचर है, इसलिए इसमें कॉलिंग, फ्री एसएमएस या किसी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें कोई बड़ा सॉफ्टवेयर, हैवी गेम या 4K मूवी डाउनलोड करनी हो।
Jio और Airtel के पास नहीं है ऐसा रिचार्ज प्लान!
अगर इस प्लान की तुलना निजी टेलीकॉम कंपनियों से करें, तो रिलायंस जियो और एयरटेल के पास 1 दिन के लिए 20GB डेटा देने वाला ऐसा कोई प्लान मौजूद नहीं है। जियो और एयरटेल दोनों ही 39 रुपये का डेटा प्लान ऑफर तो करते हैं, लेकिन उसमें 3 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल केवल 3GB डेटा ही मिलता है। ऐसे में यदि आपको एक ही दिन में बल्क डेटा की जरूरत है, तो BSNL का यह 39 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान को BSNL Selfcare ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (bsnl.co.in) से रिचार्ज किया जा सकता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
