New SIM Card Rules 2026: 9 से ज्यादा सिम रखने वालों की खैर नहीं! सरकार ने फोटो वेरिफिकेशन से सिम ब्लॉक करने का बनाया प्लान

HIGHLIGHTS

पूरे भारत में एक व्यक्ति अपने नाम पर 9 मोबाइल कनेक्शन ले सकता है।

24 अगस्त से टेलीकॉम ऑपरेटर फोटो मैचिंग से एक्स्ट्रा सिम ब्लॉक करना शुरू दिया जाने वाला है।

इसका मतलब है कि अब 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों की खैर नहीं है।

New SIM Card Rules 2026: 9 से ज्यादा सिम रखने वालों की खैर नहीं! सरकार ने फोटो वेरिफिकेशन से सिम ब्लॉक करने का बनाया प्लान

अगर आपके नाम पर बहुत सारे मोबाइल कनेक्शन या सिम कार्ड चल रहे हैं, तो आपके लिए दूरसंचार विभाग (DoT) की तरफ से एक जरूरी और सख्त खबर आई है। देश में फर्जी सिम कार्ड्स के इस्तेमाल और फ्रॉड को रोकने के लिए DoT ने नए और कड़े नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार, अब रिलायंस जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी सभी टेलीकॉम कंपनियों को उन लोगों की पहचान करने के लिए ‘फोटो-बेस्ड वेरिफिकेशन’ का सहारा लेना होगा, जिनके नाम पर तय लिमिट से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन दर्ज हैं। इसके लिए सरकार का डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) कंपनियों की मदद करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

9 सिम कार्ड्स की लिमिट, नॉर्थ-ईस्ट में सिर्फ 6

यह समझना जरूरी है कि 9 सिम कार्ड्स की लिमिट का नियम कोई नया नहीं है, सरकार ने इसे पहले ही लागू कर रखा है। मौजूदा नियमों के तहत, भारत में एक व्यक्ति अपने नाम पर (सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को मिलाकर) अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन ले सकता है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर (North-East) के राज्यों के नागरिकों के लिए यह सीमा अधिकतम 6 कनेक्शन तक ही सीमित है। 17 अगस्त 2026 को जारी नए सर्कुलर का मुख्य फोकस इस बात पर है कि आखिर टेलीकॉम कंपनियां इस लिमिट को क्रॉस करने वालों को कैसे पकड़ेंगी और उन्हें नए सिम देने से कैसे रोकेंगी।

कैसे काम करेगा नया ‘DIP’ फोटो वेरिफिकेशन सिस्टम?

नए दिशानिर्देशों के तहत, ‘डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म’ (DIP) टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दी गई सब्सक्राइबर्स की जानकारी का इस्तेमाल करेगा। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग ऑपरेटर्स के पास एक ही व्यक्ति के नाम पर दर्ज सभी मोबाइल कनेक्शंस को एक साथ ग्रुप (Group) कर देगा। इसके बाद, 23 अगस्त 2026 से टेलीकॉम कंपनियों को DIP के जरिए उन सभी सब्सक्राइबर्स की एक प्रतिनिधि तस्वीर (Representative Photograph) डाउनलोड करने की एक्सेस मिल जाएगी, जिन्होंने अपनी 9 सिम वाली लिमिट को पहले ही छू लिया है या क्रॉस कर लिया है।

24 अगस्त से, टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह अनिवार्य हो जाएगा कि वे नया सिम एक्टिवेट करते समय इन तस्वीरों और तकनीकी उपायों का इस्तेमाल करें। अगर कोई व्यक्ति लिमिट पार करने के बाद भी नया सिम लेने की कोशिश करता है, तो फोटो मैचिंग और वेरिफिकेशन के जरिए सिस्टम तुरंत उसे पकड़ लेगा। इसके बाद ग्राहक को यह बताया जाएगा कि उसके नाम पर पहले से ही अधिकतम कनेक्शन मौजूद हैं, इसलिए उसे नया सिम कार्ड नहीं दिया जा सकता।

30 नवंबर 2026 तक पूरी तरह लागू होगा रियल-टाइम सिस्टम

शुरुआती दिनों में, नया सिम एक्टिवेट होने के तुरंत बाद यह वेरिफिकेशन किया जा सकता है। लेकिन DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे 30 नवंबर 2026 तक इस नए फोटो वेरिफिकेशन सिस्टम को अपने सिम एक्टिवेशन प्रोसेस के साथ पूरी तरह से जोड़ (Integrate) लें, ताकि यह जांच रियल-टाइम में (सिम चालू होने से पहले ही) हो सके। रेगुलेटर ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक यह नया सिस्टम पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं कर देता, तब तक अगर कोई भी मोबाइल कनेक्शन तय लिमिट (9 या 6) के पार जाकर एक्टिवेट किया जाता है, तो उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड (Suspend) कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: POCO M8x मे मिलेगी 7900mAh की बैटरी और 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट, इंडिया लॉन्चिंग जल्द

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile