केवल 29 रुपये में आता है ये BSNL का प्लान लेकिन Airtel-Vi-Jio को दे रहा कड़ी टक्कर
BSNL के इस प्लान में आपको मिल रहा है 1GB इंटरनेट डेटा
बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 5 दिनों की है
आपको BSNL के इस रिचार्ज प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस का लाभ

टेलीकॉम कंपनियों Airtel और Vodafone-Idea (Vi) ने प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स (Plans) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 25 और 26 नवंबर से ये नए प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) सभी सर्किल में लागू हो चुके हैं। हालांकि इसके अलावा जियो (Jio) ने भी अपने प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज प्लांस (Plans) की कीमत बढ़ा दी गई है, यह नए प्लांस (Plans) जियो (Jio) की ओर से कहा गया है कि 1 दिसम्बर से लागू हो जाएंगे। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया एंट्री लेवल प्रीपेड (Prepaid) पैक अब 99 रुपये से शुरू होंगे। इन टेलीकॉम कंपनियों के एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स (Plans) की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स को अलग-अलग कीमतों के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) ऑफर करती है। हालाँकि अब बहुत कम लोग इस टेलीकॉम कंपनी के उपयोगकर्ता हैं, जबकि सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान (Plan) की कीमतें बढ़ा रही हैं, बीएसएनएल (BSNL) अभी भी कम कीमतों पर ग्राहक डेटा (Data) और टॉकटाइम (Talktime) लाभ दे रहा है।
अब ज्यादातर ग्राहकों को अनलिमिटेड (unlimited) डेटा (Data) की जरूरत है। बीएसएनएल (BSNL) 29 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) लेकर आया है ताकि उपयोगकर्ता कम कीमत पर डेटा (Data) का लाभ उठा सकें। Reliance Jio, Vodafone-Idea, Vi, Airtel में से किसी ने भी कभी इतनी कम कीमत पर प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) पेश नहीं किया है।

बीएसएनएल (BSNL) के 29 रुपये वाला प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) क्या फायदे ऑफर करता है
BSNL इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में 1GB डेटा (Data) दे रहा है।
इस प्लान (Plan) में 80Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट (Internet) मिलता है।
यूजर्स को सभी लोकल नेटवर्क पर अनलिमिटेड (unlimited) कॉलिंग (Calling) का फायदा मिलेगा।
300 मुफ्त लाभ भी इस प्लान (Plan) के साथ उपलब्ध है।
यह प्लान (Plan) 5 दिनों के लिए वैलिड है।
