Digit.in

Jio-Airtel छोड़िए, इस कंपनी के पास है सबसे बेस्ट वैलीडिटी रिचार्ज, इतने सस्ते में और कहीं नहीं मिलेगा पूरे साल वाला प्लान

Highlights

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने ग्राहकों को सबसे किफायती टैरिफ प्लांस ऑफर करता है।

अब तक इसने पूरे भारत में अपना 4G भी रोलआउट नहीं किया है।

आइए बीएसएनएल के 1499 रुपए वाले प्रीपेड प्लान पर एक नजर डालते हैं।

Jio-Airtel छोड़िए, इस कंपनी के पास है सबसे बेस्ट वैलीडिटी रिचार्ज, इतने सस्ते में और कहीं नहीं मिलेगा पूरे साल वाला प्लान

सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने ग्राहकों को सबसे किफायती टैरिफ प्लांस ऑफर करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बीएसएनएल अपनी बाजार हिस्सेदारी को वापस हासिल करना चाहता है और अब तक इसने पूरे भारत में अपना 4G भी रोलआउट नहीं किया है, इसलिए बेशक यह बाद में ज्यादा चार्ज कर सकता है।

जबकि हर कोई बाजार में वैलीडिटी प्लांस की बात कर रहा है, ऐसे में हमें बीएसएनएल के 1499 रुपए वाले प्लान पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह भारत में ऑफर किए जाने वाले बेस्ट वैलीडिटी प्रीपेड प्लांस में से एक है। जाहिर है कि यह BSNL का प्लान है इसलिए नेटवर्क सेवाएं उतनी अच्छी नहीं होंगी जितनी प्राइवेट टेल्कोज़ की सेवाओं में होती हैं। तो आइए बीएसएनएल के 1499 रुपए वाले प्रीपेड प्लान पर एक नजर डालते हैं।

BSNL का 1499 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल का 1499 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 336 दिनों की सर्विस वैलीडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉलिंग और 24GB FUP डेटा मिलता है। इस FUP डेटा को कंज़्यूम करने के बाद आप अन्य डेटा वाउचर्स के साथ रिचार्ज कर सकते हैं।

यह सच है कि हर कोई अपने मोबाइल प्लान के लिए 1499 रुपए खर्च करना नहीं चाहेगा। इसीलिए, बीएसएनएल के पास अन्य किफायती विकल्प भी मौजूद है। अगर आप केवल वॉइस कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स चाहते हैं, तो ये रहे बीएसएनएल के दो प्लांस जिनके साथ आप रिचार्ज कर सकते हैं।

बीएसएनएल के वॉइस और SMS प्लांस

BSNL का 99 रुपए वाला और 439 रुपए वाला प्लान केवल वॉइस वाउचर्स हैं। 99 रुपए वाला प्लान 17 दिनों की सर्विस वैलीडिटी के साथ आता है, जबकि 439 रुपए वाले प्लान में 90 दिनों की सर्विस वैलीडिटी मिलती है। इनमें से कोई भी प्लान यूजर्स को डेटा बेनेफिट्स ऑफर नहीं करता। बल्कि 99 रुपए वाले प्लान के साथ तो यूजर्स को SMS बेनेफिट्स भी नहीं मिलते। हालांकि, अगर आप 1900 पर पोर्ट-आउट मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आप वह कर सकते हैं लेकिन उसके लिए स्टैंडर्ड एसएमएस चार्जेस लागू होंगे।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles