इस कंपनी के 100 रुपये के अंदर वाले प्लान में मिलेंगे अब सबसे धांसू बेनेफिट, देखें पूरा Recharge Plan

Highlights

BSNL की ओर से अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए नए प्लांस आते रहते हैं, हालांकि इस बार कंपनी ने अपने 100 रुपये की कीमत के अंदर आने वाले प्लांस को रिवाइज किया है

इसके अलावा आपको बता देते है कि BSNL की ओर से कुछ इंटरनेशनल प्रीपैड प्लांस को भी पेश किया गया है

आइए अब जानते हैं कि आखिर BSNL अपने इन नए ऑफर्स के चलते कैसे Jio-Airtel-Vi को टक्कर दे रहा है

सरकार के स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल/BSNL) ने 100 रुपये की कीमत के अंदर आनेर वाले अपने कुछ प्रीपेड प्लांस को रीवाइज किया है। टेल्को ने प्रीपेड प्लांस के टैरिफ को 1 रुपये या 2 रुपये तक कम कर दिया है, अगर आप भी BSNL के इन प्लांस का इस्तेमाल करते आए हैं तो आपको काफी फायदा अब मिलने वाला है। बीएसएनएल अपना स्पेशल टैरिफ वाउचर 54 रुपये में दे रहा है जिसकी कीमत पहले 56 रुपये थी। यह प्लान 8 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क कॉल पर 5600 सेकेंड लोकल और एसटीडी कॉल प्रदान करता है। 

बीएसएनएल ने अपने एसटीवी प्लान जिसकी कीमत 57 रुपये थी, इसमें भी कुछ बदलाव किए हैं, अब इस प्लान की कीमत 56 रुपये है, इस प्लान में BSNL Users को 10GB Free Data और ज़िंग म्यूजिक ऐप का 10 दिनों का सब्स्क्रिप्शन मिलता है। हालांकि इसके अलावा बीएसएनएल ने अपने उस   प्रीपेड प्लान को भी संशोधित किया है जिनकी कीमत पहले 58 रुपये थी, अब यह आपको 57 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में BSNL उपयोगकर्ताओं को 30 दिनों के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा का विस्तार करने का भी मौका मिल रहा है। 

केरल टेलीकॉम के अनुसार, अभी तक यह ऑफर मात्र केरल टेलीकॉम सर्कल में ही उपलब्ध है। बीएसएनएल उपयोगकर्ता अब बीएसएनएल के अंतरराष्ट्रीय रोमिंग ईनेबल्ड सिम कार्ड के साथ अपने मौजूदा सिम कार्ड को ऐक्टिव कर सकते हैं, जिसकी कीमत उन्हें 50 रुपये होगी। अंतरराष्ट्रीय सिम- ईनेबल्ड के साथ, उपयोगकर्ता दुनिया में कहीं से भी बात कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रीपेड सिम को सक्षम करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को 57 रुपये या 168 रुपये के प्लांस के साथ रिचार्ज करना होगा जो 30 दिन या 90 दिनों के लिए वैलिड होगा। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles