Digit.in

BSNL ने चली नई चाल, वापस लाया कम कीमत में 1000GB डाटा और फ्री कॉल वाला यह प्लान

Highlights

बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान को फिर किया पेश

1000GB डाटा और फ्री कॉल ऑफर करता है यह प्लान

BSNL ने Rs 399 वाला प्लान फिर किया पेश

BSNL ने चली नई चाल, वापस लाया कम कीमत में 1000GB डाटा और फ्री कॉल वाला यह प्लान

Bharat Sanchar Nigam Limited (बीएसएनएल) काफी समय से अपने यूजर्स को सरप्राइज़ कर रहा है। वहीं, एक बार फिर आ पने ग्राहकों को खुश करने के लिए कंपनी ने अपने सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान में से एक प्लान को वापस ले लिया है। दरअसल, बीएसएनएल (BSNL) ने प्रमोशनल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स (bharat Fiber broadband plans) में से एक फाइबर एक्सपिरियन्स 399 रूपये के प्लान को तत्काल प्रभाव से अगले 90 दिनों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। आपको याद दिला दें, बीएसएनएल (BSNL) ने शुरुआत में इस प्लान को गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल दूरसंचार सर्कलों में लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें: महज़ Rs 1999 में हो सकता है नया JioPhone Next 4G, जानें कब और कैसे मिलेगा ऑफर

bsnl broadband plan

BSNL का 399 रुपए वाला प्लान

इसके अलावा, कंपनी की ओर से यह प्लान 17 अक्टूबर 2021 को बंद किया गया था क्योंकि यह 90 दिनों का प्रमोशनल टाइम के लिए लाया गया था। दिवाली का मौका देखते हुए बीएसएनएल (BSNL) ने फिर से 90 दिनों के लिए प्लान को पेश करने का फैसला लिया है। इस प्लान का फायदा उन लोगों को होगा जो कम कीमत में शानदार ब्रॉडबैंड प्लान तलाश रहे हैं। यह भी पढ़ें: 6G पर शुरू होने वाला है काम, जानिए कितनी होगी इंटरनेट स्पीड और कैसे मिनटों में होगा घंटों वाला काम

बात करें इस प्लान में मिलने वाले लाभ की तो Rs 399 वाले FTTH (एफटीटीएच) प्लान में यूजर्स को 1000GB डाटा मिलता है जिसमें डाउनलोड स्पीड 30एमबीपीएस मिलेगी। इसके अलावा, 1000GB के बाद स्पीड घटकर 2MBPS हो जाएगी। ‘फाइबर एक्सपिरियन्स 300’ प्लान चुनने वाले ग्राहक 6 महीने के बाद अपने आप फाइबर बेसिक 449 प्लान में बदल जाएंगे। ‘फाइबर एक्सपीरियंस 399’ बिना किसी एडिशनल कीमत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। यह भी पढ़ें: Nokia अपना पहला Tablet T20 बहुत जल्द भारत में करेगा लॉन्च, दिवाली के अवसर पर एंट्री ले सकता है नया बजट टैबलेट

bsnl broadband plan

इन यूजर्स को मिलेगा यह फायदा

बता दें कि यह प्लान केवल नए ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ही है। Rs 399 की कीमत के साथ ग्राहकों को GST का भी भुगतान करना होगा। वहीं, यह प्लान फिर से लाइव हो चुका है जिसके लिए यूजर्स ऑनलाइन कंपनी की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।यह भी पढ़ें: Netflix, Amazon Prime से लेकर Zee5 और Disney+ Hotstar पर आने वाली हैं ये Hindi फिल्में और वेब सीरीज़

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles