BSNL यूजर्स अब करेंगे हवा से बातें! बिना SIM वाला सुपर फास्ट इंटरनेट मिलेगा इतने रुपये में? देखें डिटेल्स
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने हैदराबाद में अपनी लेटेस्ट धमाकेदार Quantum 5G सेवा, Q-5G को शुरू कर दिया है, कंपनी इस शहर में सेवा का सॉफ्ट लॉन्च कर चुकी है। इसे देखकर तो मानों निजी टेलीकॉम कंपनियों के पसीने ही छूट गए हैं। जानकारी दे देते हैं कि केवल और केवल हैदराबाद ही नहीं, BSNL अपनी इस सेवा को जल्द ही बेंगलुरु, विशाखापट्टनम, पुणे, चंडीगढ़ और ग्वालियर में भी 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' के द्वारा पेश करने की तैयारी में जुटी है। इंटरनेट पर अब कुछ प्लांस को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है।
सेवा के लॉन्च के साथ देखें प्लांस की डिटेल्स
अभी बीते कल ही कंपनी ने अपनी सेवा का सॉफ्ट लॉन्च हैदराबाद में किया था। BSNL Q-5G के प्लांस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इन शुरुआती कीमत 999 रुपये से हो सकती है। यह प्लान 100Mbps की फास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ आ सकता है। इसके अलावा अगर दूसरा प्लान कंपनी की ओर से 1499 रुपये के प्राइस में पेश किया जा सकता है। इस प्लान को कंपाई 300Mbps की स्पीड के साथ ला सकती है। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस प्राइस रेंज के बीच कुछ अन्य प्लांस भी आ सकते हैं और इनमें OTT बेनेफिट भी शामिल किया जा सकता है। जब तक BSNL की Q5G सेवा के प्लांस की आधिकारिक डिटेल्स नहीं आती है। आपको इस प्राइस रेंज को भी सही नहीं मानना चाहिए।
BSNL के कारनामे के बाद SIM कार्ड? तार? वो सब पुरानी बातें हुई…
BSNL ने सोचा, "अब जमाना हाईटेक हो गया है, क्यों ना इंटरनेट भी बग़ैर झंझट के हो?" तो अब न कोई SIM कार्ड चाहिए, न कोई तारों का जंजाल। बस छत पर एक Customer Premises Equipment (CPE) लगवाइए, और BSNL का 5G सिग्नल पकड़कर आपके घर के राउटर तक पहुंचा देगा रॉकेट जैसी स्पीड वाला इंटरनेट। यह सुनने में जितना अच्छा लग रहा है, वैसा ही होने वाला भी है।
जान लो BSNL Q-5G FWA है क्या बला?
असल में, BSNL का ये Quantum 5G खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए बनाया गया है, जहाँ फाइबर ऑप्टिक की पहुंच अभी भी सपने जैसी है। अब चाहे छोटे शहर हों, दुकानें हों या दफ़्तर, सबको मिलेगा मेड इन इंडिया 5G इंटरनेट, और वो भी बिना किसी विदेशी टेंशन के। BSNL के इस कदम से जाहिर है कि निजी टेलीकॉम कंपनियों के पैरों तले जमीन खिसक जा रही होगी।
यह पूरी सेवा Fixed Wireless Access (FWA) तकनीक पर आधारित है, यानी छत पर डिवाइस लगाओ और बिना किसी तार के इंटरनेट का मज़ा उठाओ।
क्या मिलने वाला है BSNL की सेवा में?
अगर आप सोच रहे है कि इस सेवा के साथ आपको कॉलिंग आदि भी मिलने वाली है तो आप गलत सोच रहे हैं, असल में, यह सेवा सिर्फ़ इंटरनेट के लिए है, इसमें कॉलिंग आदि शामिल नहीं है। लेकिन कंपनी के अनुसार इस सेवा में इंटरनेट की स्पीड बेहद ज्यादा फास्ट मिलने वाली है।
निजी कंपनियों की बज रही बैंड
BSNL जैसे ही मैदान में आया है, उसी समय से Airtel और Jio की नींद उड़ सी गई है। असल में, अब एक सरकारी कंपनी भी सस्ते में, ज़बरदस्त स्पीड दे रही है। इसके अलावा कंपनी इसके लिए अपनी देसी टेक्नोलॉजी का ही इस्तेमाल कर रही है।