BSNL ने लॉन्च की Q-5G FWA सर्विस, 300 Mbps तक जाती है इंटरनेट स्पीड, इतने रुपए से शुरू होते हैं प्लांस

Highlights

BSNL ने हाल ही में अपनी नई Q-5G FWA सेवा लॉन्च की है।

कंपनी की यह नई पेशकश आने वाले समय में एक गेम चेंजर साबित हो सकती है।

इस सेवा के लिए BSNL ने फिलहाल दो प्लान्स लॉन्च किए हैं।

भारत की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में अपनी नई Q-5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) सेवा लॉन्च की है। कंपनी की यह नई पेशकश आने वाले समय में एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस सेवा के लिए BSNL ने फिलहाल दो प्लान्स लॉन्च किए हैं जिनमें से एक 999 रुपए और दूसरा 1499 रुपए प्रति माह से शुरू होता है। ये प्लान्स यूज़र्स को हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएंगे।

BSNL Q-5G FWA प्लान्स की पूरी जानकारी

TelecomTalk के अनुसार, BSNL के नए Q-5G FWA ब्रॉडबैंड प्लान्स में 999 रुपए का प्लान 100 Mbps तक की स्पीड देता है, जबकि 1499 रुपए का प्लान 300 Mbps तक की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, इन प्लान्स में डेटा लिमिट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इनमें फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होगी।

सेल्फ-इंस्टॉल गेटवे और 85% घरों तक पहुंच

BSNL का दावा है कि इसके सेल्फ-इंस्टॉलेशन गेटवे के जरिए हैदराबाद के 85% घरों तक कनेक्टिविटी पहुंच सकती है, और इसके लिए किसी भी तरह की फाइबर खींचने या खुदाई की जरूरत नहीं है। इस तकनीक को BSNL के मौजूदा टावर नेटवर्क के जरिए ऑपरेट किया जा रहा है।

इन शहरों में जल्द होगा विस्तार

अब तक तो यह सेवा केवल हैडरादब में लॉन्च की गई है, लेकिन BSNL इस सेवा का पायलट विस्तार सितंबर 2025 तक इन शहरों में करेगा:

  • बेंगलुरु
  • पुडुचेरी
  • विशाखापत्तनम
  • पुणे
  • ग्वालियर
  • चंडीगढ़

भारत की पहली SIM-लेस 5G सेवा

BSNL ने बताया कि यह देश की पहली SIM-लेस आर्किटेक्चर पर आधारित 5G सेवा है। कंपनी ने कहा कि वह पहला भारतीय ऑपरेटर है जिसने प्रोडक्शन-ग्रेड SIM-लेस 5G सर्विस को प्रदर्शित किया है।

इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि BSNL ने इसे देशी (इंडिजिनस) तकनीक पर आधारित किया है। कंपनी ने फिलहाल इसे सॉफ्ट लॉन्च किया है, ताकि ग्राहकों से फीडबैक लिया जा सके। इस कदम से यह भी स्पष्ट होता है कि BSNL अब तेजी से डिजिटल कनेक्टिविटी के अगले चरण में कदम बढ़ा रहा है। खास बात यह भी है कि BSNL ने यह सेवा Vodafone Idea से पहले शुरू की है, जो इसके अग्रेसिव विकास के नजरिए को दिखाता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles