BSNL Offer: करो 4G SIM पर Upgrade और Free में पायो इतना सारा Data
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है।
BSNL पुराने 2G, 3G SIM 4G में अपग्रेड करने पर यूजर्स को फ्री में डेटा ऑफर कर रहा है।
BSNL अपनी 4G सेवा को देशभर में फैलाने के लिए इस कदम को उठा रहा है।
Bharat Sanchar Nigam Limited की ओर से ग्राहकों को फ्री में डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि यह डेटा ग्राहकों को 2G/3G SIM को 4G में अपग्रेड करने पर दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप अपने पुराने BSNL SIM को 4G SIM में अपग्रेड करते हैं तो आपको यह फ्री डेटा मिलने वाला है।
BSNL की ओर से ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वह अपनी 4G सेवा का विस्तार कर सके। BSNL Andhra Pradesh की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है, इस ट्वीट में कहा गया है कि अगर आप अपने पुराने 2G/3G SIM को 4G SIM में अपग्रेड करते हैं तो आपको 4GB डेटा फ्री में मिलने वाला है। यह तीन महीने के लिए ही उपलब्ध है।
BSNL 4G SIM Upgrade
जब आप अपने पुराने सिम को 4G par अपग्रेड करते हैं तो आपको फ्री High-Speed Data का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। हालांकि इसके लिए आपके इलाके में BSNL 4G Network होना चाहिए। BSNL की ओर से कहा गया है कि 4G SIM अपग्रेड करने के लिए आप BSNL Customer Service Center, Frachisee, Retailer या DSA पर जा सकते हैं।
BSNL आंध्र प्रदेश के यूजर्स SMS के माध्यम से भी जांच कर सकते हैं कि आपका सिम कार्ड टाइप क्या है। इसके लिए आपको SIM लिखकर 54040 पर भेजना होगा। अगर आपको एक मैसेज प्राप्त होता है जो आपके सिम के 3G की ओर इशारा कर रहा है तो आप अपनी SIM फ्री में ही अपग्रेड कर सकते हैं। BSNL की ओर से पिछले कुछ समय 4G SIM पर अपग्रेड करने के लिए ग्राहकों से कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp में YouTube जैसा फीचर, अब वीडियो देखने में आएगा डबल मज़ा, कैसे काम करेगा ये नए फीचर
BSNL Diwali Offer
टेलीकॉमटॉक की ओर से कुछ समय पहले ही बताया गया था कि BSNL ने एक Diwali offer को भी पेश किया है। कंपनी ने कई ऑफर को पेश किया है, जिनका लाभ आप BSNL Selfcare App पर जाकर उठा सकते हैं। यहाँ आप BSNL के इन सभी प्लांस को देख सकते हैं।