BSNL ने दिया नए साल का सबसे बड़ा गिफ्ट! लॉन्च कर दिए दो नए धमाकेदार प्लान, बेनेफिट्स देख हिल जाओगे
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं।
इन प्लांस के साथ ग्राहकों को एक्टिव वैलीडिटी, डेटा और वॉइस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं।
बीएसएनएल का नया 628 रुपए वाला प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलीडिटी के साथ आता है।
सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं। ये दो नए प्लांस 628 रुपए और 215 रुपए में आते हैं। इन प्लांस के साथ ग्राहकों को एक्टिव वैलीडिटी, डेटा और वॉइस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं। एक ऐसे एनवायरनमेंट में जहां मोबाइल प्लांस की कीमतें ऊपर जा रही हैं, बीएसएनएल अपने सस्ते टैरिफ़्स के साथ बाजार हिस्सेदारी पाने की कोशिश कर रहा है। इसके 628 रुपए और 215 रुपए वाले प्लांस अब पूरे भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। आइए नीचे इन प्लांस और इनके बेनेफिट्स पर नजदीकी से एक नजर डालते हैं।
BSNL Rs 628 Plan
बीएसएनएल का नया 628 रुपए वाला प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलीडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के साथ 3GB डेली डेटा भी मिलता है। इसी के साथ, इसमें हार्डी गेम्स, चैलेंजर अरीना गेम्स, गेमिऑन और ऐस्ट्रोसेल जैसे अतिरिक्त बेनेफिट्स भी शामिल हैं। इसके अलावा पॉडकास्ट्स के लिए इस प्लान में लिसन पॉडकास्ट, ज़िंग म्यूज़िक, वाओ एंटरटेनमेंट और बीएसएनएल ट्यून्स भी दी जाती हैं।
BSNL Rs 215 Plan
इसके बाद आता है बीएसएनएल का 215 रुपए वाला प्लान, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB डेली डेटा दिया जाता है। इस प्लान की एक्टिव सर्विस वैलीडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त लाभों में हार्डी गेम्स, चैलेंजर अरीना गेम्स, गेमिऑन, ऐस्ट्रोसेल, गेमियम, लिसन पॉडकास्ट, ज़िंग म्यूज़िक, वाओ एंटरटेनमेंट और बीएसएनएल ट्यून्स शामिल हैं।
तो ये थे बीएसएनएल की ओर से दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लांस, जिनके साथ यूजर्स कॉ डेटा बेनेफिट्स, वॉइस कॉलिंग और सर्विस वैलीडिटी भी मिलती है। ये प्लांस इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स की तुलना में काफी किफायती हैं। अगर आप BSNL के प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करने वाले हैं और रोजमर्रा में काफी सारा डेटा कंज़्यूम करते हैं, तो ये प्लांस आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन प्लांस के साथ आप देशभर में कहीं भी रिचार्ज कर सकते हैं और अगर आपके क्षेत्र में इसमें से कोई भी एक या दोनों प्लांस उपलब्ध नहीं हैं, तो हमें कॉमेंट्स में बताएं।