BSNL VIP Number: लेना चाहते हैं VIP वाली फील तो झट से खरीद लें सेलेब्रिटी वाला मोबाइल नंबर! आसान है अप्लाई करने का प्रोसेस
सोचिए अगर आप किसी को अपना मोबाइल नंबर बताएं और वो तुरंत याद कर ले या फिर तारीफ करते हुए कहे “वाह! नंबर हो तो ऐसा.” ऐसा तभी मुमकिन है जब आपका मोबाइल नंबर बाकी सब से अलग और खास हो. आज के समय में जहां लोग खुद का नंबर तक भूल जाते हैं, वहीं अगर आपका नंबर यूनिक और आपकी पसंद का हो, तो बात ही कुछ और बन जाती है.
अब बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों को ऐसा मौका दे रही है, जिससे वे अपनी पसंद का मोबाइल नंबर खुद चुन सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए ई-नीलामी (e-auction) की शुरुआत की है, जिसमें ग्राहक अपने मनपसंद नंबर पर बोली लगा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए न तो किसी दफ्तर जाने की जरूरत है और न ही लंबी लाइनों में लगने की, सब कुछ मोबाइल से ही किया जा सकता है. आइए पूरी प्रक्रिया जानें.
BSNL ई-नीलामी की तारीखें
बीएसएनएल की ई-नीलामी अब लाइव है. अलग-अलग सर्किल्स के लिए नीलामी की तारीखें अलग रखी गई हैं. चेन्नई, पंजाब और यूपी वेस्ट सर्किल में यह नीलामी 7 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगी. मध्य प्रदेश सर्किल के लिए नीलामी 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगी, जबकि उत्तरांचल सर्किल में 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक प्रक्रिया जारी रहेगी. आने वाले दिनों में अन्य राज्यों की नीलामी की तारीखें भी घोषित की जाएंगी.
शुरुआती बोली 5000 रुपये से
बीएसएनएल की इस ई-नीलामी में ग्राहक तीन श्रेणियों के मोबाइल नंबरों में से चुन सकते हैं. इन नंबरों की शुरुआती कीमत 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक रखी गई है.
बोली लगाने की प्रक्रिया
- अपने मनचाहे बीएसएनएल मोबाइल नंबर के लिए बोली लगाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eauction.bsnl.co.in पर जाएं.
- वहां अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए लॉगिन करें और फिर अपने पसंदीदा नंबर पर बोली लगाना शुरू करें.