BSNL Long Validity Plan: Jio-Airtel भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए कई प्लान पेश कर रहे हैं, ये प्लांस अपने आप में खास हैं, क्योंकि कंपनी इन्हें बेहतरीन बेनेफिट आदि के साथ पेश कर रही हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इन दोनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए कुछ बेहतरीन प्लान लेकर आई है। इन प्लांस की कीमत 600 रुपये से कम है। लेकिन इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ही नहीं, डेटा भी दिया जाता है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं BSNL के इन प्लांस के बारे में जो आपको बेहतरीन लाभ प्रदान करते हैं।
बीएसएनएल द्वारा पेश किया गया STV_429 प्लान भी OTT प्लेटफॉर्म Eros Now के साथ आता है। यह प्लान 81 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और 429 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा भी इस प्लान में मिलता है। यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS का लाभ भी इस प्लान में मिलता है। इतना ही नहीं यूजर्स को ज़िंग और बीएसएनएल ट्यून्स का भी एक्सेस मिलेगा। इस प्लान पर आपके रोज के मात्र 5 रुपये ही खर्च होते हैं।
बीएसएनएल का 447 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का 447 रुपये वाला प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। साथ ही 100GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यह डाटा खत्म होने पर ग्राहकों को मिलेगी 80Kbps स्पीड के साथ डेली 100 SMS भी ऑफर करता है।
बीएसएनएल का 599 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। साथ ही 5GB डेली डेटा दिया जाता है। साथ ही प्रतिदिन 100 SMS की पेशकश भी इस प्लान में की जा रही है। इसके अलावा, इस प्लान में आपको ज़िंग का एक्सेस भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, ग्राहक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक मुफ्त डेटा भी इस प्लान के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile