इस्तेमाल करते करते थक जाएंगे लेकिन डेटा नहीं होगा खत्म, BSNL के इन प्लांस के आगे फेल हुए Reliance Jio और Airtel, चेक करें डिटेल्स
BSNL के पास बजट प्राइस में कई धमाकेदार रिचार्ज प्लान हैं।
बीएसएनएल इन सस्ते रिचार्ज प्लांस के साथ ज्यादा डेटा ऑफर करता है।
बीएसएनएल के इन प्लांस के आगे Reliance Jio और Airtel भी फेल ही गए हैं।
BSNL देश की जानी मानी सरकारी टेलिकॉम कंपनी है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कम कीमत में अच्छे बेनेफिट वाले प्लान देने के लिए जानी जाती है। इसी क्रम में कंपनी अपने कुछ बजट रिचार्ज प्लांस को पेश कर दिया है, जो उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जो ज्यादा से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
आज हम आपको बीएसएनएल के कुछ ऐसे ही प्लांस के बारे में बताने वाले हैं। यहाँ आपको हम बताने वाले है कि कंपनी के 215 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाले प्लांस में क्या मिलता है। आइए अब इन प्लांस के बारे में डीटेल में जानते हैं।
BSNL का 215 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको 30 दिन की वैलिडीटी मिलती है, यह प्लान आपको डेली 2GB डेटा ऑफर करता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। प्लान में आपको 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं। यह प्लान एक दमदार रिचार्ज प्लान है और आपको कम कीमत में ज्यादा डेटा के साथ साथ अन्य कई सुविधा प्रदान करते हैं।
बीएसएनएल का 628 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान में आपको 84 दिन के लिए डेली 3GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में आपको कुल 252 दिन की वैलिडीटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है। इसके अलावा आपको इस प्लान में रोमिंग फ्री में मिलती है। आपको इसके लिए अलग से कोई पैसा नहीं देना होता है।
दोनों ही प्लांस में आपको ज्यादा डेटा के साथ यह भी आजादी मिलती है कि आप इन प्लांस के साथ मनोरंजन का एक बड़ा साधन भी मिल रहा है। आप इस डेटा के साथ इंटरनेट पर अपने मनोरंजन को एक नए मुकाम पर ले सकते हैं। दोनों ही प्लान कंपनी के दमदार प्लांस में से एक हैं। इन प्लांस को आप अभी खरीद सकते हैं, इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाईट, एप या किसी अन्य थर्ड पार्टी एप पर जाना होगा।