BSNL Diwali Bonanza: अपने इस प्लान के साथ BSNL दे रहा इतना सारा Extra Free Data, यूजर्स की हो गई बल्ले बल्ले
Diwali Offer के तौर पर BSNL ने अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया है।
अगर कोई ग्राहकों BSNL के इस Recharge Plan से अपने फोन को Recharge करता है तो उसे फ्री डेटा मिलेगा।
आइए जानते है कि BSNL अपने किस रिचार्ज प्लान के साथ ये ऑफर दे रहा है।
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से उसके ग्राहकों के लिए दिवाली ऑफर की घोषणा की गई है। कंपनी ने X (Twitter) पर जाकर इस ऑफर की घोषणा की है। इसका मतलब है कि अगर आप BSNL के इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको फ्री में एक्स्ट्रा डेटा दिया जाने वाला है, जिसकी मदद से आप इस दिवाली अपने कारीबियों से जुड़ सकते हैं।
असल में BSNL की ओर से घोषणा की गई है कि अगर ग्राहकों BSNL के 251 रुपये के प्लांस के साथ रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 3GB extra data दिया जाने वाला है। हालांकि इस डेटा के लिए आपको मात्र BSNL के Self Care App की मदद से ही रिचार्ज करना होगा, तभी यह डेटा आपको मिलने वाला है। अगर आपने किसी थर्ड पार्टी एप से यह रिचार्ज किया तो आपको यह डेटा नहीं मिलने वाला है।
BSNL Rs 251 Recharge Plan and Benefits
BSNL के 251 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है, इस प्लान में आपको कॉलिंग या SMS का बेनेफिट नहीं मिलता है। इस प्लान को खासतौर पर वर्क फर्म होम करने वाले लोगों के लिए पेश किया गया है, इसमें 70GB डेटा मिलता है।
आप सोच सकते है कि आपको मात्र 251 रुपये में पूरा 70GB डेटा मिलता है, हालांकि अगर आप इस Diwali इस Recharge Plan को BSNL App के माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 3GB एक्स्ट्रा डेटा मिलने वाला है। यानि इस प्लान में कुल डेटा बढ़कर 73GB हो जाने वाला है। इस समय इस प्लान पर कंपनी Diwali Offer 2023 दे रही है।
बीएसएनएल Rs 666 Plan Diwali Offer and Benefits
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि पिछले महीने भी कंपनी ने अपने एक Diwali Offer की घोषणा की थी। इस ऑफर के तहत आपको Rs 666 प्लान के साथ 3GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा था। हालांकि इसके लिए भी आपको BSNL Self Care App के माध्यम से ही इस रिचार्ज प्लान को खरीदना था।
666 रुपये के प्लान की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यह मात्र एक डेटा-ओन्ली प्लान नहीं है। इस प्लान में ग्राहकों को 105 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited Calling का भी लाभ मिलता है, प्लान में 100 SMS ही डेली की सुविधा के साथ इस प्लान में 2GB डेली डेटा आपको दिया जाता है। इस प्लान के साथ इतने ही बेनेफिट नहीं मिलते हैं, यह प्लान BSNL Tune, Astrotell और GameOn Services का भी लाभ मिलता है।
बीएसएनएल Rs 599 Recharge Plan and Benefits
ऐसा ही ऑफर BSNL अपने ग्राहकों को 599 रुपये के प्लान के साथ भी दे रहा है। इसे लेकर भी कंपनी ने एक ट्वीट किया है। अपने 599 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 3GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है, हालांकि इसके लिए भी एक ही कंडीशन है कि ग्राहकों को BSNL Self Care App के माध्यम से रिचार्ज करना होगा, ऐसा करने पर आपको इस प्लान के साथ भी 3GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Lava Blaze 2 5G: इतनी सी कीमत में लॉन्च हुआ 5G फोन्स का बादशाह! कीमत देखकर खुली की खुली रह जाएंगी आँखें
BSNL के इस प्लान के साथ ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडीटी मिलती है, प्लान में ग्राहकों को 3GB डेली डेटा ऑफर किया जाता है, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है। इस प्लान में 100 SMS भी डेली ऑफर किए जाते हैं। यह प्लान भी पिछले प्लान की तरह ही PRBT, Astrotell, GameOn और Zing जैसी सेवाओं के एक्सेस के साथ आता है।