BSNL Dhamaka Offer: इतने रुपये में 300 दिनों की मौज, होगा फायदा ही फायदा | Tech News
BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में 300 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर की जाती है।
BSNL के पास 1198 रुपये में भी एक प्लान है जो हर महीने के लिए 12 महीने का ऑफर देता है।

BSNL अपने यूजर्स को Dhamaka Offer दे रहा है। इस प्लान में 797 रुपये के Low Cost में 300 दिन के बेनेफिट मिल रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को BSNL Best Prepaid Plan के ऑफर मिल रहे हैं। आइए जानते है कि 797 रुपये वाले प्लान में BSNL अपने Prepaid users को कौन से बेनेफिट ऑफर करता है।
BSNL Rs.797 Plan Benefits (What is the BSNL 797 plan?)
BSNL के इस प्लान में 797 रुपये में कुल 300 दिन की वैलिडीटी मिलती है (What is BSNL 797 days validity plan?)। हालांकि पहले इस प्लान में 365 दिन की वैलिडीटी मिलती थी। वैलिडीटी के अलावा प्लान में सभी बेनेफिट वैसे ही मिलते हैं, जैसे पहले मिलते थे। प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी है। इस प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। हालांकि यह सभी फ्री के लाभ पहले 60 दिनों के लिए ही है। बाकी के 240 दिन आपका SIM Active रहने वाला है।
60 दिन पूरे होने के बाद लोकल और STD कॉल के लिए 2/Min, 80/p की दर से SMS और 25p/MB के हिसाब से डेटा मिलने वाला है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो बढ़िया है। हालांकि कंपनी के पास एक अन्य प्लान भी है। जो 1198 रुपये की कीमत में आता है। आइए जानते हैं इस प्लान में क्या मिलता है।
Rs.1198 Plan Benefits
BSNL के 1198 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर मिलते हैं। असल में इस BSNL Plan को एक All-round Plan भी कहा जा सकता है। इस प्लान में 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान में महीने का खर्च लगभग 100 रुपये के आसपास है। इस प्लान के साथ मिलने वाले बेनेफिट को महीने महीने बांटा गया है। प्लान में 300 Minute Calline प्रति माह, 3GB हाई स्पीड डेटा प्रति माह, 30SMS प्रति माह मिलता है।
यह ऑफर BSNL ग्राहकों को पूरे 12 महीने के लिए हर महीने इसी तरह से मिलने वाले हैं। इसी कारण BSNL का यह प्लान ग्राहकों बेहद पसंद भी आता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें महीने का खर्च बेहद कम है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile

