BSNL का सबसे सस्ता प्लान, Rs 200 से कम में मिलेंगे ढेरों लाभ
Rs 200 से कम में BSNL के लाभ
187 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा बेनिफिट
साथ ही जानिए बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाले लाभ
सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों के लिए 200 रुपये से भी कम कीमत का प्रीपेड प्लान (prepaid plan) लाई है। ये प्लान उन यूज़र्स के लिए लाभदायक है जो एक महीने तक चलने वाले शॉर्ट-टर्म प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं। बीएसएनएल (BSNL) के इन प्लान में बहुत से फायदे मिलते हैं तो अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) के प्रीपेड यूजर हैं और चाहते हैं कम बजट में अच्छा प्लान तो आपको आगे भी इसे पढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को नहीं होगी डाटा की चिंता, हर रोज़ भुना सकते हैं 500MB फ्री, जानें कैसे
बीएसएनएल (BSNL) के 187 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (unlimited voice calling) की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें हर दिन 2GB डाटा (2GB data plan) मिलता है। आपको इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 100SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में आप फ्री रिंगटोन के एक्सेस का भी लाभ उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें: मात्र 117 रुपये की मामूली कीमत में घर ले जाएँ ये Jio Wi-Fi Router, इससे तगड़ा ऑफर शायद ही मिलेगा
BSNL Rs 118 Plan
बीएसएनएल (BSNL) का एक दूसरा प्रीपेड प्लान (prepaid plan) है जिसकी कीमत 118 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स हर दिन 0.5 GB डाटा प्राप्त कर सकते हैं और 100 एसएमएस (100 SMS) के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (unlimited voice call) भी मिलती है। यह भी पढ़ें: Airtel का धमाका, डेली दे रही बहुत सारा फ्री डेटा, जल्दी देखें कैसे उठाएँ लाभ
Airtel, Jio और Vi भी 200 रुपये से कम के प्रीपेड प्लान (prepaid plan) पेश करते हैं। ये प्लान कॉम्बो प्रीपेड प्लान (combo prepaid plan) का एक्सेस भी देते हैं। हालांकि, लाभ सरकारी टेल्को बीएसएनएल से अलग हैं।
BSNL के नए प्लान जो आते हैं Rs 100 से भी कम में
बीएसएनएल (BSNL) के 97 और 99 रुपये के प्लान में कंपनी द्वारा कॉम्बो बेनिफिट दिया जा रहा है। इन प्लान की वैधता 18 दिन और 22 दिन है। 97 रुपये के प्लान में यूज़र्स को वॉयस कॉल और हर दिन 2GB डाटा और 99 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। यह भी पढ़ें: Xiaomi 12 होगा स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन, जानें कब होगा लॉन्च