BSNL लाया दिवाली का धमाका ऑफर, केवल 1 रुपये में दे रहा पूरे महीने का मसाला कॉलिंग डेटा सब फ्री
दिवाली के इस त्योहारी मौसम में BSNL ने अपने नए ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर की घोषणा कर दी है, ऐसा भी कह सकते है कि दिवाली पर अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन तोहफ़ा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 15 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर 2025 तक चलने वाली फ्री 4G सर्विस ऑफर की लॉन्चिंग की है।
कंपनी का कहना है कि यह ऑफर पूरी तरह से देश में विकसित 4G नेटवर्क पर आधारित है, जिसे यूज़र्स मात्र 1 रुपये के शुल्क पर पूरे एक महीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी कि इस दिवाली पर BSNL अपने नए यूज़र्स को दे रहा है “एक रुपये में पूरा महीना, अनलिमिटेड कनेक्शन का मज़ा!”
क्या-क्या मिलेगा BSNL के इस दिवाली ऑफर में?
BSNL के इस फेस्टिव ऑफर में सब कुछ शामिल है जो एक यूज़र को चाहिए, इस ऑफर में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा और SMS सब कुछ फ्री में मिल रहा है! आइए अब जानते है कि आखिर इस ऑफर में आपको क्या क्या मिल रहा है।
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग: भारत में किसी भी नेटवर्क पर बात कीजिए बिना किसी रुकावट के, इस ऑफर में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है।
डेटा बेनिफिट्स: हर दिन 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा भी इस ऑफर के साथ शामिल किया गया है, जिससे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और सोशल मीडिया सब चलेगा बेझिझक।
SMS की सुविधा: रोज़ाना 100 SMS बिल्कुल फ्री के साथ यह ऑफर और भी ज्यादा शानदार हो जाता है।
फ्री SIM कार्ड: नए ग्राहकों को सिम कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें यह फ्री में ऑफर किया जा रहा है।
कैसे पाएं यह शानदार ऑफर?
BSNL का यह दिवाली ऑफर पाना बेहद आसान है।
नए ग्राहक अपने नज़दीकी BSNL सेंटर या कस्टमर सर्विस पॉइंट पर जाकर नया कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा, BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी यह ऑफर एक्टिव किया जा सकता है।
ऑफर की वैलिडीटी
15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक मान्य रहने वाला है।
कंपनी इस ऑफर के जरिए त्योहारी सीज़न में ज्यादा से ज्यादा नए यूज़र्स को जोड़ना चाहती है और अपनी घरेलू 4G सर्विस को और अधिक लोकप्रिय बनाना चाहती है।