30 दिनों तक धकाधक चलेगा फोन, नहीं पड़ेगी किसी दूसरे प्लान की जरूरत, कीमत देख चकरा जाएगा सिर
BSNL की ओर से एक नए Prepaid Plan को पेश किया गया है।
यह BSNL Plan 30 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है।
BSNL अपने इस प्लान में Unlimited Calling और 10GB डेटा ऑफर कर रहा है।
हालांकि, इस प्लान में यह डेटा FUP लिमिट के साथ मिलता है।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास एक ऐसा बेहतरीन रिचार्ज प्लान है जो आपको 30 दिन की वैलिडीटी के लिए मिलता है। इसका मतलब है कि इस प्लान को खरीदने के बाद आपको 28 दिनों के स्थान पर 30 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान के प्राइस की बात करें तो यह 147 रुपये के प्राइस में आता है। अगर किसी भी ग्राहक को इस तरह का प्लान चाहिए तो वह इस प्लान को खरीद सकते हैं।
बीएसएनएल के 147 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, इसके अलावा इस प्लान में आपको कुछ डेटा का लाभ भी मिलता है। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 30 दिनों की वैलिडीटी के लिए 247 रुपये और 299 रुपये के प्लान भी हैं। अगर आप 147 रुपये का प्लान नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इन दोनों ही प्लांस में से किसी एक प्लान को खरीद सकते है। आइए अब 147 रुपये के प्लान की डिटेल्स देखते हैं।
BSNL का 147 रुपये का Prepaid Plan
बीएसएनएल के 147 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको 30 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान में आपको इंटरनेट डेटा खत्म होने के बाद केवल और केवल 40Kbps की स्पीड मिलने वाली है।
BSNL का 247 रुपये का Prepaid Plan
बीएसएनएल के 247 रुपये के Prepaid Plan में आपको 30 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान में आपको 50GB का FUP Data मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। प्लान में आपको 100SMS का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा बीएसएनएल इस प्लान के साथ कुछ अन्य बेनेफिट भी दे रहे हैं। इस प्लान में आपो BSNL Tunes और 10 रुपये का Talktime मिलता है।
BSNL का 299 रुपये का प्लान
BSNL के 299 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 3GB डेली डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 100 SMS प्रतिदिन के लिए मिलता है। हालांकि, इस प्लान में भी आपको 40Kbps की स्पीड इंटरनेट डेटा के खत्म हो जाने के बाद मिलने वाली है। यह सभी तीन प्लान आपको PAN-India लेवल पर मिल जाने वाले हैं। आप इन BSNL Prepaid Plans को खरीदने के लिए कंपनी के एप और वेबसाईट पर जा सकते हैं।