इंटरनेट नहीं चलाते तो डेटा के पैसे क्यों देने? BSNL के पास हैं कुछ सबसे दमदार सस्ते रिचार्ज प्लान
BSNL के नए 172, 184 और 190 रुपये वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च हो चुके हैं।
इन प्लांस में केवल कॉलिंग और SMS के बेनेफिट मिलते हैं।
172 रुपये का प्लान 28 दिन, 184 रुपये का 30 दिन और 190 रुपये का प्लान एक कैलेंडर मंथ की वैलिडीटी के साथ आता है।
मोबाइल रिचार्ज कराते समय एक सवाल शायद आपके मन में भी आता होगा। जब फोन पर इंटरनेट चलाना ही नहीं है, तो हर महीने डेटा के लिए पैसे किस कारण से देने? उस समय ज्यादा समस्या होती है, जब फोन को केवल और केवल कॉलिंग के लिए इस्तेमाल में लिया जा रहा हो, इसके साथ ही इंटरनेट के स्थान पर केवल और केवल SMS से ही काम चलाया जा रहा हो। बहुत से लोग सेकंडरी सिम तो खरीद लेते हैं लेकिन उसे केवल अपने दूसरे फोन को चालू करने मात्र के लिए इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इंटरनेट तो अपने प्राइमेरी फोन में इस्तेमाल कर रहे होते हैं। ऐसे में, इस तरह के ग्राहकों के लिए BSNL के पास एक दमदार हल है। कंपनी ने अभी हाल ही में अपने सस्ते और इस समस्या को दूर करने वाले कुछ तीन प्लांस को पेश किया है, जो इस तरह के यूजर्स के ही काम के हैं। BSNL ने 172 रुपये, 184 रुपये और 190 रुपये के Voice Only प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। आइए इन प्लांस के एक एक बेनेफिट को करीब से जानते हैं।
याद दिला दें कि यह प्लान टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के निर्देशों के अनुरूप पेश किए गए हैं, इन निर्देशों में ग्राहकों को बिना अनचाहे डेटा बेनिफिट के कॉलिंग और SMS वाले रिचार्ज देने के लिए कहा गया था।
BSNL का 172 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप कम कीमत में लगभग एक महीने तक अपना मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो BSNL का 172 रुपये वाला प्लान आपके बेहद काम का हो सकता है। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, इसके अलावा देशभर में इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल दी जा रही हैं। प्लान में 100 SMS डेली का भी प्रावधान है।
BSNL का 184 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
BSNL का दूसरा प्लान 184 रुपये की कीमत में आता है। इसमें कॉलिंग और SMS के बेनिफिट बिल्कुल 172 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं, हालांकि, इस प्लान में वैलिडीटी 2 दिन ज्यादा की मिलती है। ऐसे में यह प्लान में 12 रुपये ज्यादा देकर आपको 2 दिन की ज्यादा वैलिडीटी भी मिल रही है। प्लान में 100 SMS भी रोजाना मिलते हैं।
BSNL का 190 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
BSNL का तीसरा प्लान 190 रुपये का है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी वैलिडिटी है। 172 और 184 रुपये वाले प्लान क्रमशः 28 और 30 दिन की वैलिडीटी के साथ आते हैं, हालांकि, 190 रुपये वाला रिचार्ज पूरे एक कैलेंडर महीने की वैलिडीटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि अगर किसी महीने में ज्यादा दिन हैं तो यह प्लान बेनेफिट भी उतने दिन के लिए ही देने वाला है।
इस बीएसएनएल प्लान के बेनेफिट आदि देखें जाए तो इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉलिंग के साथ साथ रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं।
Jio और Airtel के मुकाबले कितनी बचत?
BSNL के इन प्लान की तुलना निजी टेलीकॉम कंपनियों से करें तो कीमत में अंतर नजर आता है। असल में, Reliance Jio का 28 दिन वाला Voice Only प्लान 177 रुपये की कीमत में आता है, जबकि प्लान को इतने ही दिन के बेनेफिट के लिए 185 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है।
रिचार्ज कहां से करें?
BSNL के ये प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और BSNL SelfCare ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं।