इस सरकारी कंपनी ने उड़ा दिए जियो-एयरटेल के होश! 151 रुपये में दे रही 25 से ज्यादा OTT और 450 लाइव चैनल
भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार नए-नए प्लान्स लेकर आ रही है ताकि अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सके और ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स को जोड़ सके। इसी कड़ी में कुछ समय पहले कंपनी ने अब एक बेहद सस्ता और जबरदस्त एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया था, जिसका नाम BSNL BiTV Premium Plan है। इस प्लान के ज़रिए यूज़र्स को न सिर्फ 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा बल्कि 400+ लाइव टीवी चैनल्स का भी मज़ा लेने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्लान की कीमत सिर्फ 151 रूपये रखी गई है, जिससे यह बाजार में मौजूद बाकी महंगे OTT पैक्स को कड़ी टक्कर देता है।
BSNL BiTV Premium Plan- कीमत और फायदे
BSNL ने इस नए प्लान की घोषणा अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर की थी। इस प्लान की मदद से यूज़र्स को 25 से ज्यादा लोकप्रिय OTT ऐप्स तक पहुंच मिलेगी, जिनमें SonyLIV, ZEE5, Sun NXT, Chaupal, Discovery+, Epic ON, Shemaroo, AHA और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। इसके अलावा, 450 लाइव टीवी चैनल्स देखने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
इससे पहले, फरवरी 2025 में BSNL ने इस प्लान को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फ्री में लॉन्च किया था ताकि लोगों का रिव्यू मिल सके। अब इसे आधिकारिक तौर पर पेड सब्सक्रिप्शन में बदल दिया गया है।
सरकारी प्लान की कीमत
- 151 रुपये में 25+ OTT प्लेटफॉर्म्स और 400+ लाइव चैनल्स
अन्य दो छोटे एंटरटेनमेंट पैक भी लॉन्च किए गए हैं —
- 28 रुपये का पैक (30 दिन की वैलिडिटी)
- 29 रुपये का पैक (30 दिन की वैलिडिटी)
हालांकि, BSNL ने अभी तक 151 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। Telecom Talk की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन होने की संभावना है।
अगर आप Netflix या Prime Video जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह प्लान उनके लिए नहीं है। लेकिन यदि आप BSNL यूज़र हैं और सस्ते में लाइव टीवी और अच्छे OTT प्लेटफॉर्म्स का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन डील हो सकती है।
इस प्लान को कैसे खरीदें या एक्टिवेट करें
अगर आप भी इस शानदार प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं:
रजिस्ट्रेशन पेज खोलें
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में fms.bsnl.in/iptvreg लिंक ओपन करें।
- यहाँ Register बटन पर क्लिक करें।
- कनेक्शन टाइप चुनें
- आपके पास दो ऑप्शन होंगे- BSNL Mobile या BSNL Fiber/FTTH।
- जो भी कनेक्शन आप यूज़ कर रहे हैं, उसे चुनें।
मोबाइल नंबर और सर्कल भरें
- अपना BSNL मोबाइल नंबर और नेटवर्क सर्कल (राज्य/क्षेत्र) दर्ज करें।
OTP वेरिफिकेशन करें
- नंबर सबमिट करने के बाद आपको एक OTP मिलेगा।
- इस OTP को भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
पेमेंट प्रोसेस पूरा करें
- वेरिफिकेशन के बाद आपको 151 रुपये का पेमेंट करना होगा।
- पेमेंट होते ही आपका प्लान एक्टिवेट हो जाएगा।
- अब आप BiTV ऐप पर लॉगिन करके 25+ OTT प्लेटफॉर्म्स और 400+ लाइव टीवी चैनल्स का मज़ा ले सकते हैं।
- यह सेवा मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसे सभी डिवाइस पर उपलब्ध होगी।