BSNL के इस एक साल की वैलिडीटी वाले प्लान ने Airtel-Vi की बढ़ा रखी है टेंशन, खरीदना है तो चेक कर लो प्राइस
BSNL के पास एक साल की वैलिडीटी वाले एक बेहतरइन फ्री कॉलिंग वाला रिचार्ज प्लान है।
इस प्लान ने कहीं न कहीं एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की टेंशन बढ़ा रखी है।
आइए बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अभी हाल ही में TRAI यानि Telecom Regulatory Authority of India की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को यह निर्देश दिया था कि उन्हें ग्राहकों की सहूलियत के अनुसार सस्ते रिचार्ज प्लांस को पेश करना चाहिए, जो डेटा के साथ न आयें, इसका मतलब है कि इन प्लांस में केवल कॉलिंग और SMS का लाभ ही मिलता हो।
इस निर्देश के बाद से जियो, एयरटेल और वोडाफोन के साथ साथ बीएसएनएल ने अपने नए रिचार्ज प्लांस को पेश किया है, जो आपको फ्री कॉलिंग का लाभ देते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो एक साल की वैलिडीटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इस प्लान में आपको SMS का लाभ भी दिया जा रहा है। आइए बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में जानते हैं और यह भी जानते है कि यह प्लान कैसे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लांस को टक्कर देता है।
बीएसएनएल का एक साल की वैलिडीटी वाला रिचार्ज
जहां जियो, एयरटेल और वी के साथ साथ बीएसएनएल ने अपने वॉयस ओन्ली प्लांस को पेश किया है। हालांकि, यह प्लांस सभी के लिए अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं, यह प्लांस केवल कुछ ही ग्राहकों की जरूरत को पूरा करते है। अब ऐसे में अगर आप भी इन्हीं ग्राहकों में आते हैं और एक प्लान को खोज रहे हैं तो आप BSNL के 1198 रुपये के प्लान को खरीद सकते हैं। हालांकि, बीएसएनएल का यह प्लान कहीं कहीं एयरटेल और जियो के साथ साथ वी के लिए मुसीबत बना हुआ है।
BSNL के इस प्लान में आपको 1198 रुपये के प्राइस में 12 महीने की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान को अगर आप खरीदते हैं तो आपको एक का आराम मिल जाता और आप बार बार रिचार्ज के झंझट से भी बच जाते हैं। इस प्लान में आपको हर महीने 300 मिनट कॉलिंग मिलती है। इसका मतलब है कि पूरी वैलिडीटी के लिए आपको बीएसएनएल के इस प्लान में 3600 मिनट्स कॉलिंग मिलती है।
प्लान में डेटा भी दिया जा रहा है, प्लान में आपको हर महीने के हिसाब से 3GB डेटा का लाभ मिलता है। इसका मतलब यह हुआ कि फोन में आपको 12 महीने के लिए 36GB डेटा मिल जात है। इसके अलावा हर महीने आपको 30 SMS भी हर महीने फ्री में मिलते हैं।