BSNL का 1 रुपये वाला धमाकेदार ऑफर जल्द हो रहा बंद! अभी नहीं खरीदा तो फिर नहीं मिलेंगे ये तगड़े बेनेफिट

HIGHLIGHTS

BSNL का 1 रुपये वाला Freedom 2.0 ऑफर Diwali 2026 से पहले खत्म हो रहा है।

नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में फ्री SIM भी दिया जा रहा है।

यह ऑफर केवल नए BSNL कनेक्शन के लिए है।

नया मोबाइल नंबर खरीदने के लिए जा रहे हैं, लेकिन महंगे महंगे रिचार्ज प्लांस को देखकर आपके पांव आगे बढ़ ही नहीं रहे हैं। तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का एक ऑफर आपके और आपकी महंगे रिचार्ज प्लांस की समस्या को दूर कर सकता है। असल में कंपनी अपने Freedom 2.0 ऑफर के अंतर्गत सिर्फ 1 रुपये में नया SIM कनेक्शन देने के अलावा आपको बहुत से बेनेफिट भी दे रही है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेली इंटरनेट और SMS का फायदा भी अलग से दिया जा रहा है। हालांकि, इस अच्छी खबर के अलावा एक बुरी खबर यह है कि इस प्लान को जल्द ही कंपनी बंद करने जा रही है। Diwali 2026 के कुछ दिन के बाद इया प्लान को कंपनी बंद कर देने वाली है। अगर आधिकारिक डेट को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह प्लान 9 नवंबर 2026 को बंद हो जाने वाला है। अब अगर आप ऐसे ग्राहक हैं जो केवल 1 रुपये में इन सभी फ़ायदों का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 9 नवंबर से पहले इस रिचार्ज प्लान को खरीदना चाहिए। इसके बाद शायद यह प्लान आपको फिर कभी नहीं मिलने वाला है। हालांकि, अगर आप इसे इस दिन से पहले ही खरीद लेते हैं तो आप इसका इस्तेमाल 24 दिनों के लिए कर सकते हैं।

BSNL के 1 रुपये वाले ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?

BSNL के Freedom 2.0 ऑफर की सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत है। जहां आमतौर पर नया SIM लेने के बाद अलग से पहला रिचार्ज करवाना पड़ता है, वहीं इस ऑफर में नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में SIM और शुरुआती प्लान दोनों का फायदा दिया जा रहा है। इसके साथ 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। इंटरनेट की बात करें तो प्लान में हर दिन 1GB डेटा दिया जा रहा है। यानी 24 दिनों में कुल 24GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी में कुल 2,400 SMS का फायदा उठाया जा सकता है।

क्या पुराने BSNL ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा?

यहां एक बात समझना जरूरी है। BSNL का यह 1 रुपये वाला ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। कंपनी इसे नए ग्राहकों के लिए First Recharge Coupon यानी FRC के रूप में पेश कर रही है। इसका मतलब है कि ऑफर का लाभ नया BSNL SIM लेने वाले पात्र ग्राहकों को ही मिलेगा। जिन लोगों के पास पहले से BSNL का नंबर मौजूद है, वे अपने उसी नंबर पर 1 रुपये का रिचार्ज करके इन बेनिफिट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

सिर्फ 1 रुपये में BSNL SIM कैसे मिलेगा?

अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी BSNL Customer Service Centre या अधिकृत रिटेलर के पास जा सकते हैं। वहां Freedom 2.0 ऑफर के बारे में पूछें और नया कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी करें। SIM एक्टिवेशन के लिए निर्धारित आइडेंटिटी वेरीफिकेशन भी कराना होगा।

यह भी पढ़ें: Jio का ताबड़तोड़ ऑफर! सिर्फ बेहद सस्ते में कंपनी दे रही 1000GB डेटा.. किन जियो यूजर्स को मिलेगा फायदा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :