Poco X8s Vs Motorola Edge 70 Pro Vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

आजकल का स्मार्टफोन बाजार कुछ ज्यादा ही बदल चुका है। कुछ समय पहले तक जो फीचर और स्पेक्स केवल और केवल प्रीमियम और ज्यादा ही महंगे फोन्स में मिला करते थे। अब वह सभी कुछ सस्ते और मिड-रेंज फोन्स में भी देखने को मिल जाते हैं। जैसे कुछ समय पहले तक अगर आपको एक प्रोफेशनल कैमरा के साथ आने वाला फोन खरीदना होता था तो उसके लिए आपको 80 हजार से 100000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा आपको 40-45 और 50 हजार के प्राइस में आने वाले फोन्स में भी मिल जाती है। इसके अलावा सस्ते में ही बड़ी बैटरी मिलना भी ट्रेंड बन चुका है। ऐसे में अगर आपका बजट 40 से 45 हजार रुपये के आसपास है तो आपको मानकर चलना चाहिए कि बाजार में आपको ऐसे बहुत से फोन्स मिल जाने वाले हैं जो आपको सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपके लिए इस प्राइस रेंज के Poco X8s, Motorola Edge 70 Pro और Vivo V70 FE स्मार्टफोन्स की सम्पूर्ण डिटेल्स लेकर आए हैं। इन फोन्स में इसी श्रेणी में लगभग लगभग दमदार डिस्प्ले, गजब का कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी और धांसू परफॉरमेंस भी मिल जाती है। आइए इन सभी फॉसन के बीच की तुलना को करीब से देखते हैं।

Poco X8s Vs Motorola Edge 70 Pro Vs Vivo V70 FE: तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना

डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना

सबसे पहले Poco X8s को देखें तो इसमें 6.35-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसकी स्क्रीन 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसे Black, Blue और White कलर में पेश किया गया है। IP68 रेटिंग भी इस फोन में मिल जाती है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच की Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। स्क्रीन चुनिंदा ऐप्स में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है।

वहीं, Vivo V70 FE में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की तुलना

Poco X8s में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, 4nm प्रोसेस पर निर्मित प्रोसेसर है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। Xiaomi की आधिकारिक ग्लोबल स्पेसिफिकेशन शीट के मुताबिक, इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर देखा जा सकता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 आधारित Hello UI पेश किया गया है। कंपनी ने तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट देने की बात भी कही है।

इसके अलावा Vivo V70 FE में Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें Android 16 पर आधारित OriginOS 6 का सपोर्ट मिलता है।

रियर और फ्रन्ट कैमरा की तुलना

Poco X8s में OIS सपोर्ट वाला 50MP Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP टेलीफोटो लेंस के अलावा एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी इस फोन का हिस्सा है। सेल्फ़ी आदि के लिए इस फोन में आपको एक 20MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

Motorola Edge 70 Pro में OIS वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इस फोन में 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। इसके अल्वा फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक ऑटोफोकस वाला 50MP सेल्फी कैमरा भी दिया है। फोन 4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग के सपोर्ट से लैस है।

दूसरी ओर, Vivo V70 FE में 200MP OIS प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी इस मॉड्यूल का हिस्सा है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में आपको एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग की तुलना

Poco X8s में 6330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh बैटरी है, जिसके साथ 90W TurboPower चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है।

अंत में, अगर Vivo V70 FE को देखा जाए तो इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W FlashCharge सपोर्ट से लैस है। इसमें बायपास चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया गया है।

Poco X8s Vs Motorola Edge 70 Pro Vs Vivo V70 FE: इंडिया प्राइस की तुलना

Poco X8s को इस समय इंडिया के बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। यह इस समय वियतनाम में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 11,500,000, यानी लगभग 42,000 रुपये के आसपास है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत VND 14,000,000 यानी करीब 51,000 रुपये है। दूसरी तरफ, Motorola Edge 70 Pro का 8GB+256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि 12GB+256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये के आसपास है।

Vivo V70 FE का शुरुआती 8GB+128GB वेरिएंट 44,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :