दिवाली सेल में मच गई लूट! Motorola के इन स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट, Signature से Edge 70 तक लिस्ट में

By

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 के दौरान Motorola ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर खास फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने इन ऑफर्स की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों को एंट्री-लेवल Moto G06 से लेकर प्रीमियम Motorola Signature तक कई फोन कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल में Motorola के Edge और G सीरीज के स्मार्टफोन भी शामिल हैं। अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट पर कीमतों में कटौती के साथ बैंक ऑफर्स का लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इन ऑफर्स के तहत स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

Motorola Signature पर मिल रहा है ऑफर

Motorola के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature को सेल में 57,249 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट इस कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 62,249 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट में 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 67,249 रुपये रखी गई है।

Motorola Edge 70 सीरीज की नई कीमतें

कंपनी की Edge सीरीज के कई स्मार्टफोन भी इस सेल का हिस्सा हैं। Motorola Edge 70 Max का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 51,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 56,999 रुपये है।

वहीं, Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Motorola Edge 70 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी सेल कीमत 36,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

इस लाइनअप में Motorola Edge 70 Fusion भी शामिल है। इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 29,749 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,749 रुपये है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये, जबकि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 34,999 रुपये में लिस्ट है।

Moto G सीरीज के इन फोन पर भी छूट

Moto G सीरीज के स्मार्टफोन पर भी फेस्टिव ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Moto G Max का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,499 रुपये है।

Moto G77 Power के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,749 रुपये है।

Moto G37 Power के तीन वेरिएंट पर ऑफर मिल रहा है। इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल 15,499 रुपये, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये और 8GB RAM तथा 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा, Moto G37 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, इस पोर्टफोलियो का सबसे किफायती विकल्प Moto G06 Power है। इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल Flipkart Big Billion Days Sale में 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस तरह Motorola की फेस्टिव सेल में बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक के कई स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिल रहे हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फुल पैसा वसूल है BSNL का ये प्लान! 500 रुपये से कम में 72 दिनों तक भर भरकर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By