जैसे जैसे तकनीकी और AI दुनिया में अपने मौजूदगी को बढ़ाते जा रहे हैं, वैसे वैसे आए दिन कुछ न कुछ नया और सबसे यूनीक हो रहा है। अब जरा सोचकर देखिए, आपके Google Calendar में किसी दोस्त से मिलने का प्लान ऐड है, इसके अलावा Gmail पर किसी नई जगह की बुकिंग का ईमेल आपकोप प्राप्त हुआ है। अब इस जानकारी के साथ अगर कोई एप आपको ये जानकारी दे कि आखिर आपको घूमने के लिए किन जगहों पर जाना चाहिए, वहाँ या किसी भी स्थान पर क्या क्या कर सकते हैं आदि आदि? तो कैसा होगा! पहली बार में सुनने पर यह काम आसान नहीं लगता है, क्योंकि इन सभी जानकारी को एक जगह इकट्ठा करने में और घूमने के लिए आइटनरी बनाने में काफी समय जाता है और वहाँ जाकर करना क्या क्या है, इसके लिए भी पूरी प्लानिंग करनी होती है। हालांकि, इंटरनेट पर एक नए Google App के बारे में सुनकर लग रहा है कि यह काम अब ज्यादा मुश्किल नहीं रहा है। असल में, Google ने अपने एक नए AI App ‘Dreambeans’ की शुरुआत की है। अभी तक यह एप इंडिया में नहीं था लेकिन अब इसे लॉन्च कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह बिना बार-बार प्रॉम्प्ट लिखवाए यूजर की रुचियों के आधार पर खुद पर्सनलाइज्ड स्टोरीज तैयार कर सकता है। हालांकि, आपको इस एप को सही प्रकार से काम करने के लिए कुछ सेवाओं की अनुमति देनी होती है।
Dreambeans को Google Labs ने तैयार किया है। यह एक एक्सपेरिमेंटल AI एप है और इसे इसी तरह से लॉन्च भी किया गया है, जो यूजर की रोजमर्रा की एक्टिविटी आदि और पसंद आदि के आधार पर विजुअल स्टोरीज बना सकने में सक्षम है। इसके लिए एप को Gmail, Google Calendar, Google Photos, Google Search, Gemini और YouTube जैसी सेवाओं से जानकारी लेनी होती है, ऐसे में आपको इन सबकी परमिशन इसे देनी होती है। हालांकि, यह आपकी चॉइस है कि आप इन सेवाओं का एक्सेस देते हैं या नहीं या कितनी सेवाओं का एक्सेस देते हैं और कौन सी सेवा का नहीं।
उदाहरण के लिए, अगर आपके Calendar में किसी ट्रिप का प्लान है, तो Dreambeans उससे जुड़ी घूमने की जगहों या नई एक्टिविटीस की स्टोरी आपको दिखा सकता है। इसी तरह आपकी रुचियों के हिसाब से आर्ट, क्राफ्ट और वहाँ होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों से जुड़े सुझाव भी भी आपको मिल सकते हैं। इन स्टोरीस के साथ AI से तैयार की गई फ़ोटोज़ भी दिखाई जाती हैं। यूजर किसी स्टोरी को ओपन करके खोलकर ज्यादा जानकारी देख सकता है, इस स्टोरी को सेव कर सकता है और अपने कारीबियों के साथ शेयर भी कर सकता है।
Dreambeans की एक दिलचस्प खूबी इसकी AI विजुअल स्टोरीटेलिंग है। शुरुआत में ऐप सिर्फ AI से तैयार की गई फ़ोटोज़ के जरिए आपको अलग अलग कहानियां दिखाता था। अब Google ने इसमें अपने Veo वीडियो जनरेशन मॉडल का सपोर्ट भी जोड़ दिया है। इसका मतलब है कि अब इसकि मदद से स्टोरीस की फ़ोटोज़ को एनिमेट भी किया जा सकता है। इसका मतलब है कि Dreambeans केवल टेक्स्ट पढ़ने वाला ऐप नहीं है। इसकी कोशिश जानकारी को पूरी तरह से फ़ोटोज़ और विजुअल अनुभवों में बदल देना है। इसके अलावा यूजर्स ऐप को फीडबैक भी दे सकते हैं, ताकि आने वाले समय में उनकी पसंद से जुड़ी स्टोरीस बेहतर तरीके से तैयार की जा सकें।
गूगल का यह एप अभी तक अमेरिका में चल रहा था, लेकिन इसे अब इंडिया के बाजार में भी पेश कर दिया गया है। Dreambeans में 14 भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी का सपोर्ट मिलता है। इनमें हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, उर्दू, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, असमिया और नेपाली आदि शामिल हैं।
Google ने 3 नवंबर 2026 से Dreambeans को भारत में उपलब्ध करा दिया है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस एप को ट्राई करना चाहते हैं तो आप इसे अभी डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।