Jio 98 days cheapest recharge plan offer daily 2GB data unlimited 5G calls and free JioHotstar
घर में Wi-Fi लगे होने के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है और इसके बाद आपको इंटरनेट के लिए अलग से वाई-फ़ाई का खर्च देना होता है। हालांकि, बहुत से मामलों में अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है, लेकिन इसका भी एक कैप होता है। यह आपकी जानकारी से बाहर है। इसलिए हम आपको ज्यादा टेंशन न देते हुए एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको बेहद ही सस्ते में 1000GB डेटा का लाभ दे सकता है। यह प्लान Reliance Jio का एक डेटा वाउचर है। कंपनी इसे केवल 555 रुपये में ऑफर कर रही है। इस प्लान में करीब 1TB डेटा मिलता है। आइए जानते हैं कि इस प्लान को खरीदने पर आपको क्या बेनेफिट मिलने वाले हैं, और इसमें आपको दिन का कितना खर्च पड़ने वाला है।
Reliance Jio के इस डेटा वाउचर को जैसा कि आप ऊपर से ही देखते आ रहे हैं कि कंपनी 555 रुपये की कीमत में ऑफर कर रही है। इस प्लान में ग्राहकों को 1000GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा आपको क्या फायदे इस प्लान के साथ दिए जा रहे हैं, उनके बारे में आप आगे जानेंगे।
जानकारी के लिए क्लियर कर दें कि इस प्लान की कीमत में GST अलग से लगने वाला है। यानि यह आपको महीन में 555 रुपये के खर्च से कुछ ज्यादा प्राइस में मिल सकता है। क्या पूरे महीने बिंदास चलेगा 1000GB हाई-स्पीड डेटा? यहाँ सवाल यह उठता है कि आखिर 1000GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद क्या होने वाला है। ऐसे में आपको जानकारी दे देते हैं कि उसके बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps मात्र ही रह जाने वाली है।
आपको यह भी बता देते हैं कि यह 1000GB डेटा और यह ऑफर सभी जियो ग्राहकों के लिए नहीं है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इसका लाभ Prepaid Plan चलाने वाले ग्राहकों को नहीं मिलन वाला है। यह ऑफर कंपनी के JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है।
अगर आपके घर में पहले से JioFiber या JioAirFiber का एक्टिव कनेक्शन है, तो आप इस प्लान का लाभ ले सकते हैं, इस डेटा वाउचर को खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 1555 रुपये के प्लान के साथ जाते हैं तो आपको महीने में 3000GB डेटा का लाभ दिया जाने वाला है।